08 JULTUESDAY2025 8:11:33 AM
Nari

RCB का बड़ा फैसला: भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख की मदद

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Jun, 2025 04:50 PM
RCB का बड़ा फैसला: भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख की मदद

 नारी डेस्क: बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) टीम को देखने के लिए जुटी भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

RCB का बड़ा कदम – मुआवजे का ऐलान

इस दुखद घटना के बाद RCB फ्रैंचाइज़ी ने इंसानियत और जिम्मेदारी दिखाते हुए सभी मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घायल लोगों के इलाज और देखभाल के लिए 'RCB Cares' फंड की शुरुआत भी की गई है।

PunjabKesari

RCB का आधिकारिक स्टेटमेंट

RCB ने बयान में कहा,"कल बेंगलुरु में जो दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ, उससे RCB परिवार बहुत दुखी है। हम इन परिवारों के दर्द में भागीदार हैं और सम्मान के प्रतीक के रूप में 11 मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देंगे। साथ ही घायलों की मदद के लिए RCB Cares फंड शुरू कर रहे हैं।"

 ये भी पढ़ें:  पेट में लड़का है या लड़की? पत्ता गोभी से पता लगाने का वायरल हो रहा है ये अजीब सा ट्रेंड

हादसा कैसे हुआ?

मंगलवार को RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद बुधवार को टीम को कर्नाटक विधानसभा (विधान सौधा) में सम्मानित किया गया था।

टीम को देखने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया और अफरातफरी में भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

RCB ने ना सिर्फ मुआवजे का ऐलान किया, बल्कि 'RCB Cares' के जरिए घायलों की मदद की भी ठानी है। यह कदम मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल है, जिससे कई परिवारों को मुश्किल वक्त में राहत मिलेगी।
  

 
 

Related News