28 APRSUNDAY2024 7:38:31 PM
Nari

डैमेज बालों में जान डालेगी तुलसी, 3 तरह इस्तेमाल करने से Hair बनेंगे Strong

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Sep, 2023 11:40 AM
डैमेज बालों में जान डालेगी तुलसी, 3 तरह इस्तेमाल करने से Hair बनेंगे Strong

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो सिर्फ स्वास्थ्य नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। उसी में से एक है तुलसी। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियरल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं इसका इस्तेमाल करने से बाल स्वस्थ रहते हैं। बालों में इसे लगाने से हेयर ग्रोथ होती है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियां डैंड्रफ की परेशानी दूर करने में भी मदद करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप तुलसी का इस्तेमाल कैसे अपने बालों में कर सकते हैं। आइए जानते हैं....

शहद और तुलसी

तुलसी और शहद में पाए जाने वाले गुण बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इससे बना हेयरपैक इस्तेमाल करके आप बालों की कई समस्या से राहत पा सकते हैं। 

सामग्री 

शहद - 1 चम्मच
तुलसी के पत्ते - 10-12 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

.सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पीसकर एक पेस्ट बना लें। 
. पेस्ट में 1 चम्मच शहद मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके तैयार पेस्ट बालों में 20 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय बाद बाल धो लें। 

नारियल दूध और तुलसी 

नारियल दूध के साथ तुलसी लगाकर भी आप बालों की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

सामग्री 

नारियल का दूध - 2 चम्मच 
तुलसी के पत्ते- 10-12 पत्ते 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। 
. पेस्ट में नारियल का दूध मिलाएं। 
. फिर दोनों चीजों को उबाल लें। 
. जैसे मिश्रण ठंडा हो जाए तो बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय बाद बाल धो लें। 

नारियल तेल के साथ 

तुलसी के साथ नारियल तेल लगाने से आपको हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

सामग्री 

नारियल तेल - 2 चम्मच 
तुलसी पत्ता - 10-12
आंवला पाउडर - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बाउल में नारियल का तेल डालें। 
. फिर इसमें तुलसी का पत्ता और आंवला पाउडर मिक्स करें। 
. सारीचीजों को मिक्स करके उबाल लं। 
. ठंडा होने पर मिश्रण को स्टोर कर लें। 
. रोजाना तेल से बालों की मालिश करें। 

Related News