19 APRFRIDAY2024 10:39:56 PM
Nari

पतले आई-ब्रो की बढ़ानी हैं ग्रोथ तो नारियल तेल ऐसे लगाना शुरू करें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Dec, 2020 01:43 PM
पतले आई-ब्रो की बढ़ानी हैं ग्रोथ तो नारियल तेल ऐसे लगाना शुरू करें

सुंदर आंखों के साथ घनी भौंहें चेहरे की सुंदरता पर चार-चांद लगाने का काम करती है। मगर बहुत-सी महिलाओं की आई ब्रो पतली होती है। साथ ही कइयों को भौंहों के बाल झड़ने का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के मुताबिक भी नारियल तेल में विटामिन ए, ई, आयरन, फाइबर, फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ऐसे में भौंहों पर इसका इस्तेमाल करने से 7 दिनों में ही फर्क नजर आएगा। साथ ही यह भौंहों के बालों को जड़ों से पोषित करके उनमें नमी बनाएं रखने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

भौंहों का झड़ना रोके

अक्सर कई लोगों को भौंहें झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भी नियमित रूप से इस तेल से आई ब्रो की मसाज करने करना फायदेमंद होता है। यह भौंहों का झड़ना रोक कर नए बाल उगाने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए नारियल तेल की कुछ बूंदों को लेकर आई ब्रो की हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद चेहरा धो लें। लगातार इसे लगाने से हफ्ते में ही  फर्क नजर आने लगेगा। 

PunjabKesari

भौंहों होंगी मोटी 

अगर आपकी भौंहें बहुत ही पतली है तो इस तेल का इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगी। नारियल तेल में मौजूद पोषक व औषधीय गुण बालों को गहराई से पोषण पहुंचाकर नए बाल उगने में मदद करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले तेल की कुछ बूंदों को भौंहों पर डालकर अंगूलियों से 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। सुबह इसे पानी से धो लें। इससे आपकी भौंहें कुछ दिनों में घनी नजर आने लगेगी। ऐसे में आप इसे अपनी मनपंसद शेप में बनवा सकती है। 

थ्रेडिंग के बाद पड़े कट व जलन को ठीक करे

अक्सर थ्रोडिंग करवाने पर या बाद पर दर्द का अहसास होता है। कई लड़कियों को कट पड़ जाने से भी जलन व दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में थ्रेडिंग करवाने से पहले अपने चेहरे को धोकर ड्राई करें। इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा करने से थ्रेडिंग के समय दर्द कम होगी। साथ ही कट लगने का खतरा भी कम रहेगा। इसके अलावा रात को सोने से पहले भौंहों की नारियल तेल से मसाज करें। इससे दर्द, जलन व खुजली की समस्या से आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

त्वचा में नमी बनाए रखें

नारियल तेल विटामिन, कैल्शियम, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल करके स्किन की ड्राईनेस दूर की जा सकती है। अक्सर सर्दियों में चेहरे के साथ भौंहों पर भी ठंड के चलते सफेद पर्त जमने लगती है। ऐसे में इस पर नमी बरकरार रखने के लिए क्रीम व लोशन के रूप में नारियल तेल लगाया जा सकता है। यह भौंहों को गहराई से पोषित करके नमी पहुंचाएगा। ऐसे में आई ब्रो नेचुरली सुंदर, घनी व लंबी नजर आएगी। 

नारियल तेल के अन्य फायदे

- एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर नारियल तेल से चेहरे पर मसाज करने से स्किन के जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 
- स्किन में नमी बरकरार रहती है। 
- डार्क सर्कल को दूर करने के लिए रोजाना सोने से पहले नारियल तेल से आंखों की मसाज करें। 
- त्वचा को गहराई से पोषित होने के साथ नेचुरली ग्लो करती है।
- किसी तरह के त्वचा पर घाव के निशान दूर करने के लिए नारियल तेल फायदेमंद होता है। 
- स्कैल्प पर मसाज करने से बाल जड़ों से पोषित होकर लंबे, घने, काले व मुलायम होते है। 
- डैंड्रफ की परेशानी होने पर नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद रहता है। 

Related News