26 APRFRIDAY2024 7:24:49 PM
Nari

Healthy Drink: गर्मी से राहत दिलाएगी लस्सी, इन 10 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Mar, 2021 11:38 AM
Healthy Drink: गर्मी से राहत दिलाएगी लस्सी, इन 10 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों में मौसम का तापमान अधिक होने से ठंडी चीजें खाने का ज्यादा मन करता है। इसके सेवन से ठंडक का अहसास होने के साथ मन व दिमाग शांत होता है। ऐसे में लोग खासतौर पर ठंडी-ठंडी लस्सी पीने का मजा लेते हैं। यह पीने में टेस्टी होने के साथ कई पोषक व आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इसे पीने से सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। तो चलिए जानते हैं लस्सी पीने से होने वाले फायदों के बारे में...

लस्सी में मौजूद पोषक तत्व 

लस्सी दही से तैयार की जाती है। ऐसे में बात दही में मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। ऐसे में इससे तैयार लस्सी का सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। तो चलिए जानते हैं लस्सी के मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में...

1. ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल 

लस्सी में मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे मे ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

2. इम्यूनिटी बढ़ाए

दही में प्रोबायोटिक, गुड़ बैक्टीरिया होने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसमें मौजूद जिंक बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करता है। 

PunjabKesari

3. वजन घटाए

लस्सी में कैलोरी व फैट की मात्रा कम होती है। ऐसे में रोजाना 1 गिलास लस्सी का सेवन करने से वजन कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। 

4. एसिडिटी से छुटकारा

गर्मियों में ज्यादा मसालेदार, ऑयली फूड खाने से पाचन तंत्र धीमा होने लगता है। ऐसे में एसिडिटी की समस्या अधिक होती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए ठंडी लस्सी के सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे पेट को ठंडक मिलने से जलन, अपच, एसिडिटी आदि से छुटकारा मिलता है। 

5. कब्ज से दिलाए आराम

डायरिया और कब्ज की समस्या होने पर लस्सी का सेवन करना फायदेमंद होता है। असल में, दही गुड बैक्टीरिया का मुख्य स्त्रोत है। ऐसे में इससे तैयार लस्सी का सेवन करने से इन परेशानियों से बचाव रहता है। 

6. ठंडक का अहसास दिलाए

लस्सी चिलचिलाती गर्मी में शरीर का तापमान सही करने व ठंडक का अहसास दिलाती है। इसमें पानी व लैक्टिक एसिड अधिक होने से शरीर का तापमान सही रहता है। 

7. मजबूत हड्डियां

इसमें कैल्शियम अधिक होने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। 

8. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में वे इम्यून बूस्टर लस्सी का सेवन कर सकते हैं। पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लस्सी शरीर को हाइड्रेट रखती है। मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत करने के साथ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

9. बालों के लिए फायदेमंद 

इसके सेवन करने से बालों को जड़ों से पोषण मिलता है। ऐसे में सफेद बाल, डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प आदि समस्याएं दूर होकर बालों की तेजी से ग्रोथ होती है। साथ ही बाल सुंदर, घने, मुयालम व शाइनी नजर आते हैं।

10. स्किन के लिए फायदेमंद 

लस्सी के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है। साथ ही इसमें ब्लीचिंग गुण होने से दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयां, झुर्रियां दूर होकर चेहरा साफ, ग्लोइंग, मुलायम व खिला-खिला नजर आता है। 

लस्सी पीने के नुकसान  

जैसे कि सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का अधिक सेवन करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लस्सी भले ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। मगर इसका अधिक सेवन समस्याएं पैदा कर सकता है, जो इस प्रकार है...

- इसमें चीनी होती है। ऐसे में अधिक लस्सी पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

- वजन बढ़ना।

- इसके अलावा अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा रहता है। 

- इससे पेट में पथरी की समस्या हो सकती है। 

- इससे आलस होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Related News