28 APRSUNDAY2024 11:18:27 AM
Nari

Travel Tip: गर्मियों की छुट्टियाें के लिए परफेक्ट हैं ये बरेली के हिल स्टेशन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Mar, 2022 01:37 PM
Travel Tip: गर्मियों की छुट्टियाें के लिए परफेक्ट हैं ये बरेली के हिल स्टेशन

पेपर खत्म होते ही बच्चे घूमने की जिद्द करते हैं। शोर शराबे  से दूर एक शांत जगह में बच्चे अपनी छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से  भरपूर बरेली का शहर पहाड़ों से ढका हुआ है। वैसे तो बरेली में घूमने के लिए बहुत सी सुंदर जगहें हैं। लेकिन गर्मियों में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर ही घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में आप इन हिल स्टेशन का रुख कर सकते हैं। जो हरियाली के साथ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से भी ढके हुए हैं। तो चलिए बताते हैं इन हिल स्टेशन्स के बारे में....

अल्मोड़ा 

उतराखंड के हिमालय की चोटी पर स्थित अलमोड़ा एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। ये अपने स्वादिष्ट खाने, घने जंगल, सांंस्कृतिक विरासत और हाथों से बनी सुंदर चीजों के लिए जाना जाता है। नंदा देवी मंदिर, जागेश्वर, ब्राइट एंड कार्नर जैसे स्थल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह खूबसूरत देश लोगों का दिल जीतने के लिए बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है। 

PunjabKesari

भीमताल 

ओक, देवदार, घनी झाड़ियों  से घिरा ये खूबसूरत हिल स्टेशन पुराने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये बहुत ही कम लोगों की भीड़ वाला हिल स्टेशन है। काफी पुराना भीमेश्वर मंदिर पहाड़ों में देखने लायक जगहों में आता है। बरेली से भीमताल 127.8 किमी की दूरी पर स्थित है। भीमताल झील में बोटिंग और प्रकृति को देखने का खूबसूरत  दृश्य आप ले सकते हैं। 

PunjabKesari

कौसानी 

कौसानी अल्मोड़ा से लगभग 51 किमी दूर उतराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित एक शांत हिल स्टेशन है। बर्फ से ढका हुआ त्रिशूल, नंदा देवी और पंचुली चोटियां इसकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देती हैं। यहां का सूर्यास्त का सुंदर नजारा आपका दिल छू लेगा। प्रकृति पसंद करने वाले और सेलानियों के लिए ये सबसे बेस्ट जगह है। 

PunjabKesari

मसूरी

मसूरी उतराखंड के देहरादून जिले से 290 किमी दूर एक लोकप्रिय  हिल स्टेशन है। इस शहर को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। पूरे साल यहां पर ठंड रहती है। सुखद जलवायु के साथ मसूरी हर किसी का दिल मोह लेता है। यहां का सबसे लोकप्रिय पर्यटक द मॉल है जो अपने शानदार कैफे और स्ट्रीट फूड के स्वाद खाने के साथ लोगों को खूब आकर्षित करता है। 

PunjabKesari


 

Related News