16 APRTUESDAY2024 9:21:49 PM
Nari

साल 2021 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! प्रलय का सामना करेगी दुनिया, बढ़ेंगी मुश्किलें

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 27 Dec, 2020 06:04 PM
साल 2021 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! प्रलय का सामना करेगी दुनिया, बढ़ेंगी मुश्किलें

दुनियाभर के लोग साल 2020 के खत्म होना का इंतजार कर रहे हैं। इस साल लोगों को कईं सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साल 2020 को खत्म होने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में लोग अब बस यही दुआ कर रहे हैं कि आने वाला साल 2021 अच्छा हो और उस साल में ऐसी कोई समस्या न आए। यूं कहे कि लोगों को साल 2021 से काफी उम्मीदें हैं। आने वाले साल को लेकर कईं बातें भी सामने आ रही हैं लेकिन बाल्कान की नास्त्रेदमस कही जाने वाली एक भविष्यवक्ता बाबा वैंगा की आने वाले साल को लेकर भविष्यवाणी सुन कर सब की चिंता बढ़ गई है। 

आने वाले समय में आएंगे  प्रलय और गंभीर आपदाएं

PunjabKesari
 
बाबा वेंगा ने साल 2021 की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि आने वाले साल में दुनिया बहुत सारी प्रलय और गंभीर आपदाओं का सामना करेगी। आने वाला समय काफी कठोर होगा और लोग आस्था के आधार पर बंट जाएंगे। 

कईं भविष्वाणियां हो चुकी हैं सच

आपको बता दें कि बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और उनकी मौत साल 1996 में हुई थी, लेकिन अपनी मौत से पहले उन्होंने  बहुत सी ऐतिहासिक भविष्यवाणियां की  ऐसा माना जाता है कि बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसद भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है, वो साल जिसमें दुनिया का अंत हो जाएगा। 

कैंसर को लेकर सुनाई एक अच्छी खबर 

एक तरफ जहां बाबा वेंगा ने लोगों को आने वाले साल के लिए चिंता में डाल दिया है वहीं दूसरी ओर एक राहत भरी खबर यह है कि आने वाले साल यानि 2021 में दुनिया को कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा और इसका पक्का इलाज भी मिल जाएगा। 

PunjabKesari

12 साल की उम्र में खो दी थी आंखें 

ऐसा माना जाता है कि 12 साल की उम्र में बाबा वेन्गा ने अपनी आंखें खो दी थीं।  इसके बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि ईश्वर ने उन्हें चीजों को पहले ही देख लेने की एक शक्ति प्रदान की है। बुल्गारिया की इस रहस्यमयी महिला ने 9/11 अटैक और ब्रेक्सिट की घोषणा भी पहले ही कर दी थी।

ट्रंप को लेकर भी की भविष्यवाणी 

इतना ही नहीं उन्होंने ट्रंप को एक रहस्यमयी बीमारी घेर लेगी, जिसकी वजह से वो बहरे हो जाएंगे और उन्हें ब्रेन ट्रॉमा होगा। वहीं उन्होंने पुतिन पर हमले की बात कही।

रूस के आस-पास गिरेंगे उल्का-पिंड

PunjabKesari

भविष्यवाणी की मानें तो 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। 

Related News