26 APRFRIDAY2024 6:07:04 AM
Nari

फिटनेस में टाइगर से भी आगे हैं उनकी मम्मी, 60 साल की उम्र में उठाया 95 किलो वजन

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 27 Jan, 2021 02:20 PM
फिटनेस में टाइगर से भी आगे हैं उनकी मम्मी, 60 साल की उम्र में उठाया 95 किलो वजन

जिस उम्र में लोग घर पर बैठकर आराम करते हैं उसी उम्र में टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। जी हां, 60 साल की उम्र में टाइगर की मां आयशा ने 95 किलो वजन उठाया जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। आयशा श्रॉफ का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुद टाइगर अपनी मम्मी को वर्कआउट करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

60 साल की उम्र में उठाया 95 किलो वजन

आयशा का यह वीडियो देख उनकी होने वाली बहू दिशा पटानी भी काफी हैरान रह गई। दिशा पटानी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कमाल की ताकत...' वहीं बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट किया। आयशा श्रॉफ की इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि सिर्फ टाइगर ही नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमिली ही फिटनेस को लेकर काफी जागरूक है। 60 साल की आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। बता दें कि आयशा श्रॉफ एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और वह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आयशा एक फेमस मॉडल रह चुकी है और उन्होंने 1984 में मोनीष बहल की फिल्म 'तेरी बाहों में'  से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आयशा एक शाही परिवार से थी।

जैकी को पसंद आई थी आयशा की सादगी

आयशा की सादगी को देखकर ही जैकी श्रॉफ उनपर अपना दिल हार बैठे थे। जब दोनों की पहली मुलाकात हुई उस वक्त जैकी किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे जोकि विदेश में पढ़ाई कर रही थी। जैकी की गर्लफ्रेंड उनपर काफी विश्वास करती थी। जैकी और आयशा की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, जैकी श्रॉफ एक रोज सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी नजर आई। जैकी उस लड़की को पहली नजर देखते ही अपना दिल दे बैठे। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। बता दें कि यह लड़की जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा थी।

जैकी के लिए सौतन के साथ भी रहने को थी तैयार

आयशा को मिलने के बाद जैकी ने उन्हें बताया कि वह पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में है। आयशा जैकी के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने जैकी को अपनी गर्लफ्रेंड को एक लैटर लिखने को कहा, जिसमें उन्होंने यह मेंशन करने को कहा कि अगर वह राजी हो, तो तीनों साथ में खुशी-खुशी रह सकते हैं। यानी वह जैकी के खातिर सौतन तक के लिए तैयार थीं। इसके बाद जैकी को अहसास हुआ कि आयशा उनसे कितना प्यार करती हैं।

आयशा के लेटर लिखने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन इसके लिए उनकी फैमिली तैयार नहीं थी। इसका कारण था दोनों का लाइफस्टाइल। आयशा ने ना पैसा देखा और ना कुछ ओर उन्होंने जैकी से शादी कर ली।
 

Related News