25 APRTHURSDAY2024 3:06:36 PM
Nari

महिलाओं की हर समस्या का हल इस पेड़ की छाल, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Oct, 2021 11:47 AM
महिलाओं की हर समस्या का हल इस पेड़ की छाल, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें फायदे

आयुर्वेद में कई सारी जड़ी-बूटियों व और पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। इनके तने, पत्तियां, छाल आदि का सेवन करने से बीमारियों से आराम मिलता है। वैसे तो आयुर्वेद में कई पेड़-पौधे फायदेमंद माने गए है। मगर आज हम आपको अशोक का पेड़ के बारे में बताते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, इसका इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने में किया जाता है। खासतौर पर महिलाओं द्वारा इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को अंदर से मजबूत करके उसे बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। चलिए जानते हैं अशोक पेड़ की छाल का सेवन करने के लाजवाब फायदे...

PunjabKesari

पीरियड दर्द से दिलाए छुटकारा

कई महिलाओं को पीरियड्स में असहनीय दर्द की समस्या होती है।‌‌ ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए अशोक की छाल खाना फायदेमंद माना गया है। इसके लिए अशोक की छाल को पानी में उबालकर या इसके पाउडर का सेवन करें। इससे दर्द, ऐंठन आदि से आराम मिलता है। इसके अलावा पीरियड हैवी होने या समय पर न आए तो भी अशोक की छाल का सेवन करना फायदेमंद है। इसके लिए अशोक की छाल को पीसकर इसमें बराबर मात्रा में धागे वाली मिश्री मिलाएं। इसका दिन में 3 बार सेवन करें। आप दिन में 2 बार इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकती है।

PunjabKesari

किडनी स्टोन के दर्द से दिलाए राहत

किडनी स्टोन के दर्द से परेशान लोग अशोक की छाल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 2 ग्राम अशोक के बीज को पानी में पीस लें। फिर दिन में 3 बार इसका सेवन करें। आपको दर्द से जल्दी ही आराम मिलेगा।

​ल्यूकोरिया की समस्या से दिलाए राहत

महिलाओं को आमतौर पर ल्यूकोरिया यानि व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी होती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए अशोक की छाल खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए अशोक की छाल को पानी में उबालकर पीएं। इसका कुछ दिनों तक सेवन करने से ही आपको फर्क महसूस होगा।

PunjabKesari

​पाइल्स में फायदेमंद

पाइल्स यानि बवासीर की समस्या से भी अशोक की छाल आराम पहुंचाती है। एक्सपर्ट अनुसार रोजाना 1 चम्मच Ashoka Tree Bark Powder में शहद या पानी मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अशोक की छाल स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी गई है। इसका सेवन करने से खून साफ होने में भी मदद मिलती है। यह डेड स्किन सेल्स को साफ करके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करती है। इसके सेवन से ऑयली स्किन की समस्या भी दूर होती है।

 

Related News