28 APRSUNDAY2024 6:25:27 PM
Nari

दूसरी बार शादी कर रहे हैं सलमान के भाई अरबाज खान, शुरु हुए Wedding Functions

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Dec, 2023 07:25 PM

बॉलीवुड का खान परिवार आज एक बार दोबारा से बहु लाने के लिए तैयार है। जी, हां आपने ठीक सुना अरबाज खान 56 की उम्र में दूसरी शादी करने वाले हैं। शादी का कार्यक्रम शुरु भी हो गया है। अरबाज खान बहन अर्पिता के घर पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की रस्में जल्दी शुरु होने वाली हैं। इस प्राइवेट वेडिंग में पूरा खान परिवार भी पहुंच चुका है। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सबसे पहले बात करते हैं होने वाली दुल्हन शोरा खान की। शोरा का लुक कुछ सामने नहीं आया हालांकि उन्होंने फ्लोर लेंथ आउटफिट पहना था जिस पर व्हाइट एंब्रॉयडरी की थी और इसी के साथ उन्होंने सिर पर हिजाब पहना था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 सलमान की मां सलमा खान की। सलमा ग्रीन कलर के हैवी एंब्रायडरी सूट में नजर आई। हालांकि उनका पूरा लुक अभी सामने नहीं आया है।  

PunjabKesari

अरबाज की बहन अलवीरा खान लाइट ग्रीन कलर के शरारा सूट में दिखी। वहीं इस दौरान उनके पति व्हाइट कलर के कुर्ता पजामा में नजर आए।

PunjabKesari

सोहेल खान के बेटे भी गाड़ी में पोज देते हुए नजर आए।

PunjabKesari

भाईजान सलमान का हालांकि बैक लुक ही सामने आया।  

PunjabKesari

बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के साथ नजर आई।

PunjabKesari

रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी भी नजर आई। दोनों मां बेटी ने एक जैसा शरारा सूट पहना था हालांकि जहां रवीना लाइट ब्लू कलर के सूट में दिखी वहीं राशा पिंक कलर केसूट में गॉर्जियस दिखी। दोनों मां बेटी ने मीडिया को भी जमकर पोज दिए।

PunjabKesari

एक्टर वरुण शर्मा भी ब्लैक कलर की आउटफिट में गाड़ी से पोज देते हुए दिखे।   

PunjabKesari

सौहेल खान अपने बेटे का साथ पोज देते हुए दिखे।

PunjabKesari

सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर ब्लैक कलर के लहंगे में नजर आई जिसके साथ उन्होंने मैचिंग नेकलेस वियर किया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित यैलो कलर के सूट में काफी प्यारी दिखी।

PunjabKesari

सलमान के पिता सलीम खान भी गाड़ी में बैठे नजर आए।   

PunjabKesari

हालांकि अब दोनों की वेडिंग फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा।  

Related News