20 DECSATURDAY2025 1:07:38 AM
Nari

दुल्हन राधिका को लेने पहुंच गई अनंत की बारात, अंबानी परिवार का दिखा रॉयल अंदाज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Jul, 2024 05:58 PM
दुल्हन राधिका को लेने पहुंच गई अनंत की बारात, अंबानी परिवार का दिखा रॉयल अंदाज

जिस घड़ी का इंतजार था आखिरकार वह आ ही गई। आज अनंत और राधिका शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। दूल्हे राजा अपनी बारात लेकर पहुंच गए हैं बस अब इंतजार है दुल्हनिया का। अंबानी परिवार की पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसमें सभी बन-ठन कर अपनी बहू को लाने निकले हैं। सभी के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस हाई प्रोफाइल शादी में शामिल होने देश विदेश से मशहूर हस्तियां भी पहुंच गई। पैपराजी का उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब अंबानी परिवार दूल्हे राजा के साथ कैमरे के सामने आए। सभी के चेहरे में इस खास दिन की एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इससे पहले  एंटीलिया से अनंत अंबानी की बारात निकलने का वीडियो  सामने आया था, जिसमें एक के बाद एक फूलों से सजी कारें वेडिंग वेन्यू की तरफ जाते नजर आए थे। वहीं अंबानी परिवार के लुक की बात करें तो दूल्हे राजा जहां शेरवानी में जच रहे थे तो वहीं पापा और बड़ा भाई भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अब बत करते हैं अंबानी लेडीज की जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। राधिका की सास गोल्डन और पिंक  घाघरा में बेहद ही प्यारी लग रही थी तो वहीं दूल्हे की बहन ईशा का पिंक लहंगे में बेहद ही कमाल की लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जेठानी श्लोका भी कहां किसी से पिछे रहने वाली थी। उन्होंने भी पिंक और ग्रीन लहंगे में संजने- संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बस अब इंतजार हो रहा है दुलहन के लुक का। राधिका ने कभी भी अपने स्टाइल से लोगों का निराश नहीं किया है, देखते हैं इस बार वह क्या कमाल करती है।
 

Related News