29 APRMONDAY2024 12:13:48 AM
Nari

नीतीश कुमार के बयान पर भड़की अमेरिकी सिंगर Marry, बोली - 'अगर मैं भारतीय होती तो...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Nov, 2023 07:22 PM
नीतीश कुमार के बयान पर भड़की अमेरिकी सिंगर Marry, बोली - 'अगर मैं भारतीय होती तो...'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हाल ही में विधानसभा में सेक्स एजुकेशन पर विवादित बयान दे दिया है जिस पर सभी उनका विरोध करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि नेता ने इस पर माफी भी मांग ली है लेकिन मामला अभी भी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में अमेरिका की जानी-मानी सिंगर ने मैरी मिलबैन ने नितिश की आलोचना कर दी है। सिंगर ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वो भारत की नागरिक होती तो बिहार जाती और वहां से नीतिश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ती है।

ट्वीट की थी नीतिश की वीडियो 

सिंगर मिलबेन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि - 'बिहार में महिला मूल्यों को चुनौती दी गई है और मुझे लगता है कि इस चुनौती को एक ही जवाब हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बयान के बाद मेरा मानना है कि किसी ताकतवर महिला को सामने आना चाहिए और नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ती मैं समझती हूं कि  अब समय आ गया है कि नीतिश कुमार इस्तीफा दें और बिहार में कोई महिला मुख्यमंत्री बने। मिलेबन ने कहा कि बीजेपी को बिहार का नेतृत्व करने के लिए किसी महिला को सशक्त करना चाहिए। उन्होंने बिहार और भारत के लोगों को आग्रह किया कि वो बदलाव के लिए किसी महिला को वोट दे।'

पीएम की की सिंगर ने तारीफ 

वहीं मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि - 'बहुत लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री को इतना पसंद क्यों करती हूं और इसका जवाब बहुत ही आसान है मैं भारत और दुनियाभर में फैले भारतीयों से प्यार करती हूं मेरा मानना है कि पीएम मोदी भारत और भारतीय नागरिकों के विकाल के लिए बेस्ट नेता है।' वहीं उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों में पीएम के योगदान के बारे में बात करते हुए कहा कि - 'वो भारत अमेरिका रिश्तों और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी सबसे बेहतरीन नेता हैं उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए रास्ता तैयार किया, कैबिनेट के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की भारतीय महिला एथलीटों को प्रोत्साहित किया है। पीएम मोदी महिलाओं का समर्थन करते हैं।'

PunjabKesari

क्या दिया नीतिश ने बयान?

नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट पर अपना संबोधन दिया है। इसी दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं की पढ़ाई को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिस पर काफी विवाद हो गया है। उन्होंने महिलाओं के बीच सेक्स एजुकेशन को लेकर एक बयान दिया है हालांकि इसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। बुधवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने तो महिलाओं के शिक्षा के बारे में बात की थी। नीतिश ने कहा था कि- 'हम महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हैं अगर मेरी कही किसी बात से किसी को तकलीफ हुई है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं मैं खुद अपनी निंदा करता हूं मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं बल्कि दुख भी प्रकट कर रहा हूं।'

PunjabKesari

Related News