27 APRSATURDAY2024 11:24:22 AM
Nari

प्री-वेडिंग के बाद अंबानी Ladies का डिनर लुक वायरल, हैवी साड़ी में दिखी नीता अंबानी

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Mar, 2024 06:03 PM
प्री-वेडिंग के बाद अंबानी Ladies का डिनर लुक वायरल, हैवी साड़ी में दिखी नीता अंबानी

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग भले ही खत्म हो गई है लेकिन जामनगर में अभी तक कार्यक्रम चल रहा है। प्री-वेडिंग के बाद बीते दिन अंबानी परिवार ने एक शानदार समारोह किया। इस समारोह में अंबानीज ने रिलांयस के कर्मचारियों के लिए एक शानदार डिनर रखा जिसमें पूरी फैमिली शामिल हुई। फंक्शन से कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें अंबानी लेडीज एक से बढ़कर एक लुक में दिख रही हैं।  

नीता अंबानी 

नीता अंबानी ने डिनर नाइट के लिए साड़ी को चुना। इस दौरान वह हाथों से बनी कांचीपुरम साड़ी में दिखी। इस साड़ी को बहुत ही अलग अंदाज से तैयार किया गया था। नीता के द्वारा पहनी गई साड़ी में अनंत राधिका के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं। इसमें मंदिरों को डिजाइन और भगवान की मूर्ती के डिजाइन को भी क्रिएट किया है। इस साड़ी को 102 पैटर्न के साथ बनाया गया है। ब्लाउज भी कुछ इसी तरह से डिजाइन किया गया है। साड़ी के साथ नीता ने हैवी रानीहार, झुमके और कड़े वियर किए। लाइट मेकअप और बालों में बन बनाए  नीता ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

राधिका मर्चेंट 

राधिका मर्चेंट ने डिनर नाइट के लिए गुजराती लुक कैरी किया। पिंक ऑरेंज गोटा पट्टी से सजे राधिका के लहंगे में गोल्डन हैवी एंबेलिश्ड वर्क किया था। पिंक खूबसूरत लहंगे को स्टोन और सीक्वेन से जड़े नारंगी रंग की चोली के साथ वियर किया था और साथ ही गोटापट्टी वाला दुपट्टा कैरी किया। लहंगे के साथ राधिका ने गले में जड़ाऊ चोकर सेट, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका में राधिका भी बेहद प्यारी लगी। 

PunjabKesari

श्लोका मेहता 

नाइट लुक के लिए श्लोका ने साड़ी वियर की। पिंक कलर की साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग गोल्डन और पिंक शेड ब्लाउज पहना। ब्लाउज में हैंड वर्क डिजाइन किया गया था जो काफी अच्छा लग रहा था। इसके साथ श्लोका ने एमराल्ड ज्वेलरी पहनी। 

ईशा अंबानी 

ईशा ने डिनर नाइट के लिए पिंक पीच कलर की साड़ी वियर की। इस साड़ी में बांधनी वर्क किया हुआ था और गोटा पट्टी के साथ साड़ी को हैवी टच दिया गया। इसके साथ ईशा ने स्टेटमेंट नेकलेस और लॉन्ग ईयररिंग्स पहने। ओपन हेयर्स और लाइट मेकअप में ईशा भी काफी प्यारी नजर आई।

PunjabKesari

Related News