19 APRFRIDAY2024 3:15:16 PM
Nari

हाई बीपी, शुगर, मोटापे का एक ही इलाज, गर्मियों में बनाकर पीएं स्पैशल Mango Tea

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Apr, 2021 09:32 AM
हाई बीपी, शुगर, मोटापे का एक ही इलाज, गर्मियों में बनाकर पीएं स्पैशल Mango Tea

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हर किसी को आम का इंतजार रहता है। आम ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होता है। मगर, कुछ लोगों को आम से एलर्जी होती है, जिसके कारण उन्हें आम खाते ही रैडनेस, पिंपल्स, पित्त होने लगती है। ऐसे में आप आम की चाय बनाकर पी सकते हैं। मैंगो टी से एलर्जी भी नहीं होगी और इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे। जी हां आम की चाय स्वाद में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही सेहत के लिए भी भरपूर होती है।

कैसे बनाएं मैंगो चाय?

आप गर्मियों में मैंगो टी की दो रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जो बनाने में बेहद आसान है।

1. मैंगो आइस टी

इसके लिए 2 आम को छिलकर उसकी गुठलियां अलग कर दें। अब 3 कप पानी में 2 टी बैग, आम का पल्प, नींबू का रस और बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर ब्लैंड कर लें। फिर इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब आइस टी का सेवन करें।

2. हॉट मैंगो टी

उसके लिए आम की चाय की पत्तियों को 1 गिलास पानी में 8-10 मिनट तक गर्म पानी में डुबोएं। फिर इसमें 1 टेबलस्पून शहद और चीनी मिक्स करके पीएं।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस चाय को पीने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

डायबिटीज कंट्रोल

शोध के मुताबिक, मैंगो टी शुगर कंट्रोल करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। ऐसे में डायबिटीज मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। शुगर कंट्रोल करने के लिए आप इसकी पत्तियों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

PunjabKesari

पेट की समस्याओं से छुटकारा

कब्ज, एसिडिटी, हार्टबर्न, ब्लोटिंग , पेट दर्द जैसी समस्याएं रहती हैं तो रोजाना 1 कप मैंगो टी पीएं। इससे पेट साफ होगा और इन परेशानियों से बचे रहेंगे।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल

रोज 1 कप मैंगो टी पीने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे खून का थक्का नहीं बनता और ये रक्त कोशिकाओं को भी बेहतर बनाने में मदद करती है।

विटामिन से भरपूर

इसमें विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है।

PunjabKesari

मजबूत इम्यून सिस्टम

आम में मैंगो फेरीन नाम के तत्व होते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। इससे आप गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचे रहते हैं।

लू से बचाव

मैंगो आईस टी का सेवन शरीर को ठंडक देता है, जिससे आप गर्मियों में ना सिर्फ लू बल्कि सनबर्न, डिहाइड्रेशन आदि से भी बचे रहते हैं।

वजन घटाए

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है शरीर में चुस्ती-फुर्ती भी आती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

Related News