19 APRFRIDAY2024 7:43:50 AM
Nari

कैसे जानें लग गई है बुरी नजर? इन टोटकों से पाएं छुटकारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Apr, 2021 05:04 PM
कैसे जानें लग गई है बुरी नजर? इन टोटकों से पाएं छुटकारा

जीवन में असफलता, दुखी होने पर लोग खुद की किस्मत को दोष देते हैं। मगर असल में, इसके पीछे का कारण बुरी नजर लगना हो सकता है। जी हां, किसी की कुदृष्टि पड़ने से भी जीवन समस्याओं से घिर जाता है। इसके साथ कुंडली में चंद्रमा और राहु कमजोर होने से भी नजर दोष का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बुरी नजर लगने के लक्षण व इससे बचने के कुछ टोटके बताते हैं। 

PunjabKesari

ऐसे पहचानें

- हर समय उदास रहना। साथ ही मन में नकरात्मक विचारों का आना
- नौकरी में परेशानियां आना
- अचानर उल्टी आना
- कारोबार में बार-बार घाटा पड़ना
- छोटे बच्चे का लगातरा रोना 

PunjabKesari
- बनते-बनते काम बिगड़ना
- मेहनत करने पर भी पूरा फल ना मिलना

ऐसे पाएं छुटकारा

 

पान से करें यह काम 

किसी को अचानक उल्टी आना नजर दोष की ओर इशारा करता है। ऐसे में पान में 7 गुलाब की पंखुुड़ियां रखें। फिर इससे अपने इष्टदेव को भोग लगाकर प्रभावित व्यक्ति को खिला दें। 

लाल मिर्च

डंठल वाली सूखी लाल मिर्च को 7,9, 11 या 21 गिनती में लें। इसे प्रभावित व्यक्ति के सिर से 3, 5 या 7 बार घुमाएं। फिर गैस को जलाकर मिर्च को उसमें जला दें। अगर मिर्च से जलने की गंध ना आए को समझ जाए आ नजर लगती है। 

रोटी से जुड़ा उपाय 

बच्चा या घर का कोई सदस्य भोजन खाने में आनाकानी करें तो यह नजर दोष की ओर इशारा करता है। ऐसे में इससे बचने के लिए रोटी पर तेल लगाकर इसे नजर दोष व्यक्ति के सिर से 7 बार घुमाएं। बाद में उस रोटी को काले कुत्ते को डाल दें।

PunjabKesari

दूध से करें यह काम 

आप नजर दोष को उतारने के लिए दूध से जुड़ा उपाय भी कर सकती है। इसके लिए शनिवार और रविवार के दिन दूध को प्रभावित व्यक्ति के ऊपर से 3 बार घुमाएं। फिर उस दूध को मिट्टी के बर्तन में कुत्ते को डाल दें। 

गोबर से जुड़ा उपाय 

गर्भवती महिला की नजर उतारने के लिए गोबर से छोटे दीपक बनाएं। फिर उसमें गुड़ का एक टुकड़ा और रुई डालकर जलाकर घर के दरवाजे के ठीक बीच रखें। इससे जल्द ही नजर उतर जाएगी।

Related News