13 MARFRIDAY2026 11:26:35 AM
Nari

उम्र का फर्क या दिलों की समझ? क्या पति-पत्नी के बीच आयु का अंतर मायने रखता है?

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 21 Jul, 2025 05:52 PM
उम्र का फर्क या दिलों की समझ? क्या पति-पत्नी के बीच आयु का अंतर मायने रखता है?

नारी डेस्क: रिश्तों की मजबूत नींव सिर्फ प्यार और विश्वास पर ही नहीं टिकी होती बल्कि इसमें समझदारी, सम्मान और साथ मिलकर चलने का सामंजस्य भी बहुत जरूरी होता है। जब बात शादी की आती है, तो अक्सर एक सवाल उठता है पति और पत्नी के बीच उम्र का फर्क कितना होना चाहिए? क्या रिश्ता उम्र के आधार पर सही या गलत माना जा सकता है, या फिर दिलों के मेल से ही रिश्ता मजबूत होता है?

समाज की सोच और परंपराएं

भारतीय समाज में यह परंपरा काफी पुरानी है कि पति को पत्नी से उम्र में बड़ा होना चाहिए। इसका कारण यह बताया जाता है कि पुरुष अधिक परिपक्व होता है, इसलिए वह परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा सकता है। लेकिन क्या सचमुच परिपक्वता सिर्फ उम्र के साथ आती है? आज की महिला आत्मनिर्भर और शिक्षित है, जो खुद इस सवाल का जवाब दे रही है।

उम्र से ज्यादा मायने रखता है मानसिक मेल

असल में, रिश्ते में उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव। कई दंपतियों की उम्र में काफी फर्क होता है, फिर भी वे एक-दूसरे को पूरी तरह समझते हैं। वहीं, कुछ ऐसी जोड़े भी होती हैं जिनकी उम्र में ज्यादा फर्क नहीं होता, लेकिन वे एक-दूसरे को समझ नहीं पाते। इसलिए रिश्ते की असली ताकत होती है एक जैसी सोच, सम्मान और आपसी समझ।

PunjabKesari

क्या मायने रखता है कि कौन बड़ा है?

समय के साथ सोच भी बदल रही है। अब कई ऐसी जोड़ियां सामने आ रही हैं, जहाँ पत्नी उम्र में पति से बड़ी होती है। जैसे बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस सोच को तोड़ दिया है कि अगर प्यार सच्चा हो तो उम्र सिर्फ एक संख्या है। सच यही है कि दिल का जुड़ाव उम्र के बंधन से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़े: सिर्फ 3 सेकंड का टेस्ट साइलेंट हार्ट अटैक की कर सकता है पहचान, बस सुबह उठते ही करें ये काम

उम्र के फर्क से आने वाली चुनौतियां

उम्र का फर्क कभी-कभी कुछ चुनौतियां जरूर ला सकता है। जैसे सोच में भिन्नता, जीवन के लक्ष्यों में अंतर, या ऊर्जा के स्तर में फर्क। लेकिन अगर दोनों साथी एक-दूसरे को समझें और साथ चलने का मन बनाएं, तो ये सारी चुनौतियां आसान हो जाती हैं।

PunjabKesari

रिश्ते में उम्र से ज्यादा जरूरी है आपसी समझ

पति-पत्नी के बीच उम्र का फर्क जरूरी नहीं होता, बल्कि सबसे जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे की सोच और भावनाओं को समझें। सम्मान करें और साथ निभाने का वादा करें। उम्र में फर्क हो या न हो, अगर दिलों का रिश्ता मजबूत होगा तो हर मुश्किल आसान लगती है।

जब कोई पूछे उम्र का फर्क कितना होना चाहिए…

अगर कोई आपसे पूछे कि पति-पत्नी के बीच उम्र का फर्क कितना होना चाहिए, तो आप मुस्कुराकर कह सकते हैं “जहां प्यार होता है, वहां उम्र का कोई मायना नहीं होता। अगर अरेंज मैरिज हो रही हो, तब भी उम्र का ज्यादा फर्क या लड़की का बड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं, क्योंकि समझदारी से जीवन जीना सबसे जरूरी होता है।”

Related News