28 APRSUNDAY2024 6:48:54 PM
Nari

शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगी ये B Town हसीनाएं, पति की लंबी उम्र के लिए रखेगी व्रत

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Oct, 2023 05:13 PM
शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगी ये B Town हसीनाएं, पति की लंबी उम्र के लिए रखेगी व्रत

महिलाओं का पसंदीदा त्योहार करवाचौथ आने ही वाला है। सारी महिलाओं को इस त्योहार का इतंजार सारा साल रहता है क्योंकि इस दौरान उन्हें संजने-संवरने का मौका जो मिलता है। इस बार करवाचौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड वो महिलाएं हैं जिनकी पहली-पहली शादी हुई है। पहली शादी की बात करें तो ऐसी कई सारी बी-टाउन एक्ट्रेस भी हैं जो अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखने वाली हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के नाम जो शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।  

परिणीति चोपड़ा 

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की। परिणीति चोपड़ा ने इसी साल सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की है। दोनों की शादी काफी लाइमलाइट में भी रही। ऐसे में अब शादी के बाद परिणीति अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। 

PunjabKesari

आथिया शेट्टी 

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी इसी साल जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की है। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय डेट करने के बाद एक साथ आने का फैसला लिया। ऐसे में अब शादी के बाद आथिया भी अपना पहला करवाचौथ रखेंगी और इसके लिए वह काफी एक्साइटेड भी हैं। 

कियारा अडवाणी 

एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने इसी साल फरवरी में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड सिद्धार्थ मल्हौत्रा के साथ शादी रचाई है। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी हालांकि दोनों ने खुद ही सात फेरे लेने के बाद तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं ऐसे में अब कियारा पति के लिए पहला करवाचौथ रखेगी। 

PunjabKesari

शिवालिका ओबेरॉय 

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी इसी साल फरवरी में फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के साथ शादी रचाई थी। ऐसे में वह अपने पति के लिए पहला करवाचौथ व्रत रखने वाली हैं और इसके लिए वह काफी एक्साइटेड भी हैं। 

स्वरा भास्कर 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने नेता फहद अहमद संग फरवरी में शादी की थी। एक्ट्रेस की अचानक हुई शादी से फैंस काफी हैरान हो गए थे। ऐसे में शादी के बाद उनका भी यह पहला करवाचौथ होगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही स्वरा ने अपनी बेटी का स्वागत किया है। ऐसे में वह अपनी बेटी के साथ पति के लिए पहला करवाचौथ रखने वाली हैं। 

PunjabKesari

सोनाली सहगल 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी अपने पति के लिए पहला करवाचौथ रखेगी। एक्ट्रेस की शादी अभी इसी साल जून में हुई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड आशीष सजनानी के साथ शादी की है। आशीष पेशे से बिजनेसमैन हैं। दोनों ने लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। ऐसे में वह अपने पति के लिए यह पहला करवाचौथ रखने वाली हैं।

हंसिका मोटवानी 

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने पिछले साल दिसंबर 2022 में सोहेल कथूरिया संग शादी रचाई थी। शादी के बाद उनका भी यह पहला करवाचौथ का व्रत है। ऐसे में वह अपने पहले करवाचौथ को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। 

PunjabKesari

Related News