20 SEPFRIDAY2024 3:05:15 PM
Nari

शादी के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं अदिति, सादगी काे देखकर लोग बोले- कितनी बार दिल जीतोगे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Sep, 2024 12:32 PM
शादी के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं अदिति, सादगी काे देखकर लोग बोले- कितनी बार दिल जीतोगे

नारी डेस्क: न्यूली वेड कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपनी शादी के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए।  मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे इस कपल को देख फैंस बेहद खुश नजर आए। मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए नई नवेली दुल्हने की सादगी ने तो सबका दिल जीत लिया। दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली अदिति ने पिंक कलर के अनारकली सूट में बेहद ही प्यारी लग रही थी। सोने के गोटा कढ़ाई से सजी अनारकली को मैचिंग चूड़ीदार पैंट और दुपट्टे के साथ जोड़ा गया था, जिसमें चमकीले लाल रंग के बॉर्डर और बांधनी प्रिंट था। उन्होंने पारंपरिक झुमकी, अंगूठियों और कोल्हापुरी सैंडल के साथ अपने लुक को पूरा किया, जो बिना मेकअप के उनकी नेचुरल ब्यूटी को बढ़ा रहा था।

PunjabKesari
सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि पपाराजी और कैमरों को देख अदिति राव शरमा गईं। उन्होंने मुस्कुराकर सभी का अभिवादन किया। इस बीच, सिद्धार्थ ने एक कैजुअल एयरपोर्ट लुक चुना। उन्होंने ब्लैक जींस के साथ ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी। 'रंग दे बसंती' अभिनेता ने सफेद स्नीकर्स के साथ डेनिम कैप भी पहनी थी। ऐसे में लोग इस कपल की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वह हर बार दील जीत ही लेते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस हफ़्ते की शुरुआत में यह कपल शादी के बंधन में बंधा था। इस दौरान अदिति ने अपना ब्राइडल लुक भी बेहद सिंपल रखा था।  रिपोर्ट्स बताती हैं कि अदिति और सिद्धार्थ को 2021 में उनकी फिल्म "महा समुंद्रम" के सेट पर प्यार हो गया था। इस साल की शुरुआत में, अदिति ने अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक खुशनुमा पोस्ट शेयर किया था।

Related News