20 APRSATURDAY2024 12:21:38 AM
Nari

National Award Winning संचारी विजय का निधन, एक्टर के अंग दान करेगा परिवार

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 14 Jun, 2021 04:24 PM
National Award Winning संचारी विजय का निधन, एक्टर के अंग दान करेगा परिवार

आज जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री से दुखभरी खबर सामने आई है। नेशनल अवाॅर्ड से सम्मानित कन्नड़ एक्टर संचारी विजय का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते शनिवार रात को बेंगलुरु के पास विजय का एक्सिडेंट हुआ था। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थी। वहीं बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान एक्टर की मौत हो गई। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर का इलाज कर रहे डाॅक्टरों ने उनके ब्रेन डेड होने की बात कही थी। वहीं विजय के परिवार ने एक्टर के अंगों को दान करने का फैसला किया है। एक्टर के भाई सिद्धेश ने बताया कि विजय के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। इसलिए हमने उनके अंगदान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते थे। इसलिए उनके अंगदान कर रहे हैं। 

PunjabKesari

आपको बता दें विजय का शनिवार रात को एक्सिडेंट हुआ था। वह पीछे बाइक पर बैठे थे, सड़क गीली होने के चलते बाइक फिसल गई थी। जिस वजह से विजय के सिर पर काफी चोटें आई थीं। उनकी ब्रेन सर्जरी भी की गई थी। बता दें संचारी विजय ने लाॅकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। वह कोविड संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया करवा रही यूसायर टीम के साथ जुड़े हुए थे। 

Related News