20 JULSUNDAY2025 11:08:13 AM
Nari

अमरनाथ यात्रा रूट पर हुआ हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराई तीर्थयात्रियों से भरी 5 बसें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Jul, 2025 11:20 AM
अमरनाथ यात्रा रूट पर हुआ हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराई तीर्थयात्रियों से भरी 5 बसें

नारी डेस्क: एक तीर्थयात्री की मौत के बाद अमरनाथ यात्रा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।  शनिवार को रामबन जिले में पांच बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आईं। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं।
 

यह भी पढ़ें: फ्यूचर प्लानिंग पर भरोसा नहीं करती थी शेफाली जरीवाला


अधिकारियों ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई।  काफिले में शामिल बसों में से एक के ब्रेक फेल होने के कारण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि- "पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन नियंत्रण खो बैठा और चंदरकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों से टकरा गया, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।" यात्रियों को बाद में उनकी आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में स्थानांतरित कर दिया गया।" 
 

यह भी पढ़ें: Vishal Mega Mart में लगी भीषण आग


बताया जा रहा है कि  प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद तीर्थयात्रियों को छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के बाद काफिला अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। 6,979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था - 5,196 पुरुष, 1,427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु और साध्वियां, तथा एक ट्रांसजेंडर - दो अलग-अलग काफिलों में सुबह 3.30 बजे से 4.05 बजे के बीच भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। जहां 4,226 तीर्थयात्री 161 वाहनों में सवार होकर 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुए, वहीं 2,753 तीर्थयात्री 151 वाहनों में सवार होकर छोटे लेकिन अधिक ढलान वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग की ओर रवाना हुए। 

Related News