29 APRMONDAY2024 7:41:00 AM
Nari

83 साल का एक्टर चौथी बार बनेगा पापा, 29 साल की गर्लफ्रेंड हर बार बुजुर्गो को ही करती है डेट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Jun, 2023 10:46 AM
83 साल का एक्टर चौथी बार बनेगा पापा, 29 साल की गर्लफ्रेंड हर बार बुजुर्गो को ही करती है डेट

हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो और उनकी प्रेमिका एवं निर्माता नूर अलफल्लाह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अल पचीनो 83 साल के हैं, ऐसे में ये खबर अपने आप में बहुत बड़ी है। हैरानी की बात तो यह है कि उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह सिर्फ 29 साल की हैं। यानी कि दोनों के बीच 54 साल का गैप है।

PunjabKesari
गॉडफादर जैसी लिजेंड्री फिल्म में काम करने वाले एक्टर अल पचीनो पहले ही तीन बच्चों के पिता हैं। अब उनसे 54 साल छोटी नूर अल्फल्लाह  8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अल पचीनो और नूर अप्रैल 2022 से एक साथ रह रहे हैं, बस अब उन्हें आने वाले मेहमान का इंतजार है। यह भी बता दें कि  अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं की है और उनकी बाकी तीन संतानें भी उनकी पूर्व प्रेमिकाओं से हैं।

PunjabKesari
 अल पचीनो की एक्स-गर्लफ्रेंड एक्टिंग कोच जान टेरेंट से उन्हें 33 साल की बेटी मारिया है। इसके अलावा बेवर्ली डी-एंजेलो से उनके 22 साल के जुड़वां बच्चे एंटन ओर ओलीविया हैं।  इन दोनों के अलावा वह लुसिला पोलक को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, उनसे उन्हें कोई संतान नहीं है। इस खबर के बाद अल पचीनो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

PunjabKesari
वहीं नूर अल्फल्लाह की बात करें तो वह एक मशहूर टीवी प्रोड्यूसर हैं, यह पहली बार नहीं है जब वह अपने अफेयर को लेकर चर्चाएं बटोर रही हो, इससे पहले वह 36 साल बड़े सिंगर माइक जैगर को डेट करने को लेकर सुर्खियों में रही थी। नूर ने अब तक जितने भी लोगों को डेट किया है, उनमें सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।

 

Related News