25 APRTHURSDAY2024 8:36:43 PM
Nari

घर में रखें वास्तु की ये 8 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Aug, 2020 06:11 PM
घर में रखें वास्तु की ये 8 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की खुशहाली, सुख- समृद्धि के लिए वास्तु से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो घर में वास्तुदोष उत्पन्न होने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर में कुछ चीजों को रखने से घर के अंदर सकात्मकता ऊर्जा आने के साथ धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। तो चलिए आज हम आपको 8 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर पर रखने से वास्तुदोष दूर होने के साथ घर में सुख- समृद्धि व शांति का वास होता है। 

मनी प्लांट और तुलसी का पौधा

घर के आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व में तुलसी और मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ होता है। घर की इस दिशा के देवता भगवान गणेश जी माने जाते हैं। ऐसे में इस दिशा पर पौधे लगाने से सभी दुखों व परेशानियां दूर हो घर में सुख- समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही इन पवित्र पौधों में देवी- देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में इन्हें घर पर लगाने से साकारात्मकतरा बढ़ने के साथ देवी लक्ष्मी का वास होता है।

nari,PunjabKesari

वास्तु पुरूष की करें पूजा

जिन घरों में वास्तुदोष होता है। उन्हें अपने घर पर वास्तु पुरूष की प्रतिमा या मूर्ति रखकर रोजाना उनके आगे कपूर की बाती जलाकर पूजा करनी चाहिए। इससे घर का वास्तुदोष ठीक होने के साथ खुशहाली आती है। 

मेन गेट पर बनाएं सिंदूर से स्वास्तिक

ज्योतिष्शास्त्र व वास्तुशास्त्र में स्वास्तिक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मेन गेट पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। साथ ही घर- परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर हो एकता व मिठास आती है। 

गंगाजल का छिड़काव 

नियमित रूप से सुबह पूजा करने के बाद घर के सभी कोनों में गंगाजल का छिड़काव करने से नेगेटिविटी दूर होती है। घर का माहौल सकारात्मक होने से खुशहाली और सुख-समृद्धि से भरा रहता है। 

nari,PunjabKesari

लाल रंग के कपड़े में रखें नारियल

आर्थिक परेशानी से जुझ रहें लोगों को अपने पूजा घर में लाल रंग के कपड़े में नारियल लपेट कर रखना चाहिए। इसके साथ नियमित रूप से घी का दीया जलाकर भगवान श्रीहरि और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ होता है। साथ ही पूजा के बाद शंख को जरूर बजाएं। 

देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता की मूर्ति

आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए घर पर देवी लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की मूर्ति और कुबेर यंत्र रखना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से घर के मन्दिर में घी का दीपक जलाकर और शंख बजाकर पूजा करनी चाहिए। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ पैसों से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलती है।  

nari,PunjabKesari

पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति

घर के मंदिर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर लगाकर नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर होने के साथ जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

नमक का पोंछा

वास्तुशास्त्र के अनुसार, पानी में नमक मिलाकर पूरे पोंछा मारने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा शाम के समय में घर के सभी कोनों मे नमक डालकर कर सुबह उस नमक को साफ कर घर से बाहर फेंक देने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली आती है। 


 

Related News