28 APRSUNDAY2024 10:02:36 PM
Nari

नहीं खाते Non-Veg तो खाएं ये 6 Foods, शरीर को मिलेगा दोगुणा Protein

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Nov, 2023 06:27 PM
नहीं खाते Non-Veg तो खाएं ये 6 Foods, शरीर को मिलेगा दोगुणा Protein

सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन कितना जरुरी है यह तो सब जानते हैं लेकिन जिम में जाने वाले लोग ज्यादातर प्रोटीन बेस्ड डाइट ही खाते हैं। कई बार तो वेजिटेरियन लोग प्रोटीन रिच चीजों को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं उन्हें समझ नहीं आता शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन देने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। यदि आप भी नॉन वेजिटेरियन हैं तो आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो आपके शरीर को दोगुणा प्रोटीन देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में....

चिया सीड्स 

यह बीज प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माने जाते हैं। रोज 2 चम्मच चिया सीड्स खाने से आपको 2 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल सकते हैं। इसके अलावा इन बीजों में कैलोरी भी कम मात्रा में होती है। इसके अलावा चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड गुणों से भी भरपूर होते हैं। 

PunjabKesari

बादाम 

वेजिटेरियन लोगों के लिए बादाम भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। बादाम के हर 1/2 कप में 16.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा यह विटामिन-ई का भी बहुत अच्छा स्त्रोत होते हैं यह आंखों को भी मजबूत बनाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं। 

ब्रोकली 

कई सब्जियां भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं जैसे ब्रोकली। ब्रोकली के एक सिंगल पीस में करीबन 4 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप नॉन वेज नहीं खाते तो ब्रोकली को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।  

PunjabKesari

चने 

पके चने भी प्रोटीन से भरपूर माने जाते हैं। इसके हर 1/2 कप में लगभग 7.25 प्रोटीन मिल सकता है। ऐसे में वेजिटेरियन लोग प्रोटीन लेने के लिए चने को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

आलू 

वेजिटेरियन लोगों के लिए आलू भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। एक बड़े साइज के आलू में करीबन 8 ग्राम प्रोटीन आसानी से मौजूद होता है। इतना ही नहीं आलू में पौटेशियम और विटामिन सी जैसे कई सारे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। 

मूंगफली 

हाई सोर्स प्रोटीन वाली चीजों की बात करें तो मूंगफली भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंगफली के प्रति 1/2 कप में लगभग 20.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसमें हेल्दी फैट भी पाया जाता है जो हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकता है।  

PunjabKesari

Related News