27 APRSATURDAY2024 12:42:23 PM
Nari

ये 5 ड्रिंक्स करेंगे बॉडी को डिटॉक्स, शरीर में से बाहर निकलेगी सारी गंदगी

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Apr, 2023 12:33 PM
ये 5 ड्रिंक्स करेंगे बॉडी को डिटॉक्स, शरीर में से बाहर निकलेगी सारी गंदगी

आयुर्वेद में ऐसी कई सारी औषधियां बताई गई हैं जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करती हैं। इन उपायों को अपनाकर आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें बॉडी को डिटॉक्स करने के भी तरीके बताए गए हैं। आज आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक ड्रिंक्स बताते हैं जो शरीर में से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करेंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में..

अदरक और नींबू 

अदरक एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है यह शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा यह एक प्राकृतिक एंटीइंफ्लेमेटरी पोषक तत्व भी माना जाता है जो सूजन कम करने में मदद करता है। वहीं नींबू विटामिन-सी का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है यह आपकी इम्यूनिटी पॉवर मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में इन दोनों चीजों से तैयार चाय का सेवन करके आप बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे बनाएं चाय? 

. सबसे पहले 30-40 ग्राम अदरक को कद्दूकस कर लें। 
. फिर एक गिलास पानी गैस पर चढ़ाएं और इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। 
. जैसे पानी में उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें। 
. इसमें नींबू का रस मिलाएं। आपकी अदरक और नींबू की चाय बनकर तैयार है। 
. मिठास की लिए शहद मिलाएं और आप इसका स्वाद ले सकते हैं। 

जीरा, धनिया और सौंफ 

इन तीनों चीजों से तैयार ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी। इसके अलावा यह ड्रिंक आपका पाचन भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। 

कैसे बनाएं? 

. सबसे पहले एक चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ, गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए डालें। 
. जैसे उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें। 
. शहद मिलाकर चाय का स्वाद लें। 

एलोवेरा का जूस 

एलोवेरा त्वचा के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा की ताजी पत्तियां से जेल निकाल लें। इन्हें एक गिलास पानी के साथ ब्लैंड करें। इसके बाद इन्हें पी लें। यदि आपको स्वाद कड़वा लगे तो आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। 

PunjabKesari

हल्दी और शहद से तैयार दूध 

हल्दी और शहद से तैयार दूध का सेवन करके आप बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले गुण सूजन दूर करने,  पाचन सुधारने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। हल्दी को  दूध और शहद में मिलाकर पीने से शरीर में से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। एक पैन में एक कप गर्म दूध डालें और उसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गर्मा-गर्म पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलेगी। 

त्रिफला 

त्रिफला शरीर में से विषैले पदार्थ निकालने में मदद कर सकता है। इसे आंवला, हरड़ और बहेड़ा के चूर्ण से तैयार किया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलेंगे। 

PunjabKesari

कैसे करें तैयार? 

. त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगोएं। 
. मिठास के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं। 
. जैसे यह गुनगुना होने लगे तो इसका सेवन करें। शरीर में से विषैले पदार्थ आसानी से निकल जाएंगे। 


 

Related News