29 APRMONDAY2024 4:55:38 AM
Life Style

राजाओं को आकर्षित करने के लिए रानियां करती थी ये 6 काम!

  • Updated: 21 Apr, 2018 01:49 PM
राजाओं को आकर्षित करने के लिए रानियां करती थी ये 6 काम!

आजकल के समय की लड़कियां अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए कई कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। आप जानते है कि पुरानी समय की रानियां या महारानियां अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या किया करती थी। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि पुराने समय की रानियां अपनी खूबसूरती के जरिए राजाओं को अाकर्षित किया करती थी। अपने चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक तरीके इस्तेमाल किया करती थी। आज हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे। 

 

1. शराब
रानियां सुंदर दिखने के लिए दूध के पाउडर में अंडे का सफेद भाग, नींबू रस और मदिरा यानी बीयर मिलाकर चेहरे पर लगाती थीं। इससे उनकी स्किन नरम और मुलायम बनी रहती थी। वह लंबे समय जवां भी इसी कारण दिखा करती थी। 

PunjabKesari

2. गुलाब जल
रानियां नहाते समय पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डालती थी, जिससे उनकी त्वचा नरम और चमकदार बनी रहती थी।  वहीं वह स्नान करते समय पानी में चंदन पाऊडर, केसर,दूध और गुलाब जल भी मिलाया करती थी। 

 

3.अखरोट
अखरोट में कई सौंदर्य गुण होते हैं, जो रानियां की खूबसूरती को बरकरार रखते थे। पुराने समय की रानियां खूब अखरोट खाया करती थी, जिससे उनपर बढ़ती उम्र असर भी कम देखने को मिलता था। अपनी इसी खासियत की वजह से वह अपने राजाओं को मोहित कर लेती थी। वहीं अखरोट खाने से उनका शरीर भी सही आकार में बनी रहता था। 

PunjabKesari

4. जैतून तेल
पुराने समय की रानियां के बाल भी बेहद लंबे और घने हुए करते थे, जिनके पीछे का राज जैतून तेल था। रानियां अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए शहद और जैतून के तेल का इस्तेमाल करती थीं। इससे उनके बाद मजबूत, चमकदार और लंबे बने रहते थे। 

 

5. इत्र (परफ्यूम)
रानियां पूरे दिन अपने शरीर को महकाने के लिए इत्र का इस्तेमाल जरूर किया करती थी, ताकि जब राजा उनके सामने आए तो इत्र की खूशबू से उनकी तरफ खींचा चला आया। 

 

6. गधी का दूध
रानियां गधी के दूध से भी नहाया करती थी क्योंकि त्वचा को काफी मिलता था।कहा जाता है कि रानियां गधी के दूध में शहद और जैतून तेल मिलाकर नहाती थीं, जिससे उनकी त्वचा हमेशा जवां बनी रहती थी।

Related News