02 MAYTHURSDAY2024 3:40:45 AM
Nari

अब कम बजट नहीं बनेगा Foreign Trip में रुकावट, इन देशों का ट्रिप करें प्लान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Nov, 2022 01:06 PM
अब कम बजट नहीं बनेगा Foreign Trip में रुकावट, इन देशों का ट्रिप करें प्लान

विदेश यात्रा तो हर कोई करना चाहता है, लेकिन कई लोगों के लिए बजट एक बड़ी समस्‍या होती है। बजट की कमी के कारण वे फॉरेन ट्रिप का सपना देखना छोड़ देते हैं। हालांकि अगर आपके पास पासपोर्ट है और आप दुनिया की सैर करना चाहते हैं तो हमारे देश के आसपास ही कई ऐसे देश हैं जो अपनी खूबसूरती और खास कल्‍चरल डायवर्सिटी की वजह से दुनिया भर के सैलानियों का फेवरेट डेस्टिनेशन बने हुए  हैं। इन जगहों तक पहुंचने के लिए आपको भी अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा और वीजा के लिए ज्यादा मशक्‍कत की जरूरत नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कि भारत से किस देश की यात्रा बजट फ्रेंडली हो सकती है और आप यहां वेकेशन एन्‍जॉय कर सकते हैं।

भूटान 

अगर आप एडवेंचर और नेचर लवर हैं तो आप पूर्वी हिमायन एरिया में मौजूद छोटे से देश भूटान की यात्रा का प्‍लान बनाएं। प्रकृति के गोद में बसा यह पड़ोसी देश अपने शुद्ध पर्यावरण और खुशहाल लोगों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। आप यहां काफी किफायती दाम में रहने, खाने, यात्रा का खर्च निकाल सकते हैं। यहां जाएं तो करन कीचु लखांग, पारो, टाइगर नेस्ट और बौद्ध मठ का दीदार जरूर करें। यहां अक्‍टूबर से दिसंबर के महीने में यात्रा बेस्‍ट माना जाता है।

PunjabKesari

नेपाल


नेपाल एक बहुत ही बजट फ्रेंडली देश है जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। बर्फ की चादर से ढंका ये हिमालयन देश खूबसूरत मंदिर, एवरेस्ट की चाटियों, हिल स्टेशन, बर्दिया नेशनल पार्क, पाटन बोघनाथ स्तूप, गार्डन ऑफ ड्रीम्स और विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के लिए दुनियाभर में काफी जाना जाता है। यहां भी आप अक्‍टूबर से दिसंबर तक ट्रैवल का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

थाईलैंड

थाईलैंड भी एक बजट फ्रेंडली कंट्री है जहां आप समुद्री बीच, खूबसूरत मार्केट, ऐतिहासिक स्थल आदि का आनंद उठा सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर यानी अंकोरवाट का मंदिर है जिसे देखने के लिए हिंदू समुदाय के लोग भारी संख्‍या में पहुंचते हैं। यहां आप टू व्‍हीलर रेंट कर एरिया को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं।

PunjabKesari

श्रीलंका

दक्षिण एशिया का ये देश अपनी रिच संस्कृति, समुद्री बीच और समुद्री भोजन के लिए विख्यात है। यह देश भी हमारे लिए बजट फ्रेंडली है। यहां आप वॉटर स्‍पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। यहां जाने का बेस्‍ट टाइम दिसंबर से मार्च तक है. यहां आप रोज 1000 रुपये खर्च कर रह सकते हैं। यहां आप कोलंबो, कैन्‍डी, यापुहवा रॉक किला, जाफना किला, श्री महाबोधि स्थल, सिगिरिया रॉक किला आदि घूम सकते हैं।

PunjabKesari

सिंगापुर 

आधुनिक लाइफ स्टाइल, उंची-उंची गगनचुंबी इमारत और चकाचौंध नजारे सिंगापुर की पहचान है।

PunjabKesari

 

मार्डन शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने की ख्वाहिश रखने वाले यात्री यहां की यात्रा कर सकते हैं।

Related News