24 APRWEDNESDAY2024 9:19:29 AM
Nari

आस्था ऐसा भी! साइकिल पर सवार होकर मां वैष्णों देवी की यात्रा पर निकली 68 साल की अम्मा

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 21 Oct, 2020 01:44 PM
आस्था ऐसा भी! साइकिल पर सवार होकर मां वैष्णों देवी की यात्रा पर निकली 68 साल की अम्मा

हमारी जिंदगी में ऐसे बहुत से शौक होते हैं जो उम्र के आगे झुक जाते हैं। लोगों को लगता है कि अगर हम इस उम्र में ऐसा करेंगे तो दूसरे क्या सोचेंगे। बात अगर बुजुर्गों की करें तो लोग ऐसा मानते हैं कि इस उम्र में उनके अंदर वो हिम्मत और पॉवर नहीं होती है जो जवान लोगों के अंदर होती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो इन सब धारणाओं को गलत साबित कर रही है।

PunjabKesari

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की 68 साल की एक महिला की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो की खास बात है कि 68 साल की अम्मा अपनी साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा करेंगी। इतना नहीं उन्होंने तो इस यात्रा की शुरूआत कर भी दी है। अम्मा अकेली ही सफर तय करेंगी। इस उम्र में ऐसी हिम्मत होना सच में काबिले तारीफ है।

वायरल हो रही वीडियो 

हम जिस बुजुर्ग महिला की बात कर रहे हैं उनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा,' 68 साल की एक मराठी महिला अकेले साइकिल से वैष्णो देवी जा रही है। खामगांव से 2200 किलोमीटर की यात्रा... मदर्स पावर।' 

लोगों ने की जमकर तारीफ 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो गया है। बहुत से लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

Related News