16 APRTUESDAY2024 7:09:29 AM
Nari

यामी गौतम ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी, दुल्हनिया को यूं निहारते दिखे आदित्य

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 Jun, 2021 02:26 PM
यामी गौतम ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी, दुल्हनिया को यूं निहारते दिखे आदित्य

बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बीती 4 जून को डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की खबर सुनकर फैंस को झटका लगा है। यामी की शादी में परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

यामी ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वरीों में देख जा सकता है कि यामी के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाई जा रही है। इस मौके पर एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही है। 

PunjabKesari

वहीं अगर यामी के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस मौके पर येलो सूट वियर किया है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मैचिंग झूमके, मिनिमल मेकअक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। 

PunjabKesari

उनके साथ आदित्य धर भी नजर आ रहे हैं। जो अपनी होने वाली दुल्हन को बेहद प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। बता दें दोनों की शादी में खास लोग ही मौजूद थे। यहां तक के मीडिया को भी इनकी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

PunjabKesari

बता दें आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में यामी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। मगर दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया और न ही कभी इस पर बात की। 

Related News