01 FEBSUNDAY2026 10:20:43 PM
Nari

Kitchen Tip: सिर्फ ब्रेड ही नहीं इन चीजों से भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट सेंडविच

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Apr, 2022 12:14 PM
Kitchen Tip: सिर्फ ब्रेड ही नहीं इन चीजों से भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट सेंडविच

किचन में हर चीज को अलग तरीके से बनाया जा सकता है। स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए आप जायके में कुछ नई चीजें शामिल करके स्वाद बढ़ा सकते हैं। सुबह नाश्ते में ज्यादातर घर वाले सेंडविच ही खाते हैं। लेकिन सेंडविच बनाने के लिए सिर्फ ब्रेड का ही नहीं और भी बहुत सी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किचन में मौजूद सब्जियां,प्याज, खीरा और भी बहुत सी चीजों से भी स्वादिष्ट सेंडविच बना सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कि आप घर पर पड़ी और कौन-कौन सी चीजों से सेंडविच बना सकती हैं...

सेब से बनाएं सेंडविच

सेब सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। बच्चे अक्सर इसे खाने में आनाकानी करते हैं। आप इसका स्वादिष्ट सेंडविच बनाकर खा सकते हैं। प्याज, टमाटर, खीरे को बारिक-बारिक काट लें और उसमें म्योनीज और सॉस लगाकर तैयार कर लें। इसके  बाद सेब को गोल आकार में काट लें। सेब की एक स्लाइस पर तैयार किया गया मिश्रण रखें और दूसरे सेब की स्लाइड पर रख दें। आपका सेब सेंडविच तैयार है। प्लेट में डालकर बच्चों को सर्व करें। इसे वो स्वाद के तौर पर खा लेंगे और किसी तरह की आनाकानी नहीं करेंगे। 

PunjabKesari

बैंगन से बनाएं सेंडविच

बैंगन से भी स्वादिष्ट सेंडविच बनाया जा सकता है। बैंगन बच्चे बिल्कुल भी नहीं खाते लेकिन आप उन्हें इससे बना सेंडविच बनाकर दे सकते हैं। स्वाद के तौर पर वह जरुर इसे खाएंगे। बैंगन को स्लाइसिस में काट लें और फिर हर स्लाइस में थोड़ा सा नमक लगाकर रख दें। फिर कढ़ाई में थोड़ा से तेल गर्म करके आप इसे फ्राई कर लें। फ्राई करने के बाद एक स्लाइल पर खीरा, टमाटर, मेयोनीज, सॉस लगा दें और फिर दूसरी स्लाइस के साथ कवर करें। आपका सेंडविच तैयार है। बच्चे इसे स्वाद-स्वाद में जरुर खाएंगे। 

PunjabKesari

शिमला मिर्च से बनाएं सेंडविच

शिमला मिर्च न्यूडल्स, मैगी, मेकरोनी में इस्तेमाल होती है। लेकिन आप इससे स्वादिष्ट सेंडविच बना सकते हैं। शिमला मिर्च को काट लें और उसमें से बीज निकाल लें। खीरा, टमाटर, सॉस, म्योनीज लगाकर एक स्लाइस पर लगा दें और दूसरी स्लाइस से कवर करें। फिर थोड़ी देर आप इसे माइक्रोवेव में बेक करने के लिए रख दें। फिर इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर बच्चों को सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News