23 APRTUESDAY2024 10:33:12 AM
Nari

सिर्फ बेटे ही क्यों, बेटियों के लिए भी मनाएं लोहड़ी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jan, 2020 11:48 AM
सिर्फ बेटे ही क्यों, बेटियों के लिए भी मनाएं लोहड़ी

लोहड़ी व मकर संक्रान्ति पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार है, जिन्हें काफी धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर लड़कों के लिए। जी हां, लड़के की शादी या फिर लड़के के जन्म की खुशी में लोहड़ी मनाने के प्रथा सदियों से चली आ रही है। मगर, सिर्फ लड़के जन्म पर ही लोहड़ी का त्यौहार क्यों सेलिब्रेट किया जाए, लड़की के लिए क्यों नहीं?

PunjabKesari

यह बात बिल्कुल सही है कि घर में रौनक बच्चे की किलकारियों से गुंजती हैं फिर चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की। आज शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां लड़कियों ने मां-बाप का नाम रोशन न किया हो फिर बेटियों के दुनिया में आने पर जश्न मनाना गलत क्यों?

PunjabKesari

अब समय आ गया है अपनी सोच में बदलाव लाने का क्योंकि खुशियां लड़के व लड़के में भेदभाव नहीं करती। बेटे के लिए लोहड़ी मनाने की सोच अब पुरानी हो चुकी है। अब लड़कियां पढ़-लिखकर सिर्फ परिवार बल्कि देश का नाम भी रोशन कर रही हैं, फिर क्यों न इस त्योहार को लड़कियों के साथ भी मनाया जाए। तो इस बार आप भी सिर्फ बेटे नहीं बल्कि बेटी की पहली लहड़ी भी सेलिब्रेट करें।

PunjabKesari

हालांकि अब लोहड़ी का स्वरूप धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। जहां पहले लोग सिर्फ लड़के के जन्म पर ही यह फेस्टिवल को मनाते थे वहीं आज कई लोग लड़कियों का भी शगुन मनाते है। खासकर शहर के पंजाबी परिवारों में अब बेटियों के लिए भी लोहड़ी मनाई जाती है।

PunjabKesari

अब वह समय नहीं है जब लड़कों को ही घर का वंश माना जाता था। आज लड़कियां भी घर चलाने के लिए पिता के कंधे से कंधा चलाकर चलती है। लड़के व लड़की के बीच भेदभाव समझने वाली सोच को बदलने के लिए पहल आपको ही करनी होगी। बेटों के अलावा बेटियों के साथ भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट करके समाज की सोच बदलने में अपना योगदान दें।

लोहड़ी पर बेटियों को दें खास गिफ्ट

लोहड़ी पर बेटी को मिठाई के साथ-साथ आप कोई और स्पेशल गिफ्ट देकर भी अपने प्यार जता सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें ग्रीटिंग कार्ड, ज्वैलरी, खूबसूरत ड्रैस या कोई गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। जिस तरह आप अपने बेटे के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं उसी तरह बेटियों के साथ भी करें।

PunjabKesari

बेटा हो या बेटी हमारे लिए तो दोनों बराबर हैं। लोहड़ी के त्योहार के जरिए आप भी लोगों की सोच बदल सकते हैं। अपनी खुशी में बेटियों को भी जरूर शामिल करें और यह त्यौहार धूमधाम से मनाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News