14 JULTUESDAY2026 3:46:41 AM
Life Style

कौन हैं  Jasmine Sandlas के मंगेतर? पहली बार दुनिया से कराई मुलाकात

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 Jul, 2026 11:41 AM
कौन हैं  Jasmine Sandlas के मंगेतर? पहली बार दुनिया से कराई मुलाकात

नारी डेस्क:  पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद आखिरकार उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दिल्ली में आयोजित अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने खुलासा किया कि उनकी सगाई हो चुकी है। इतना ही नहीं, उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को भी हजारों फैंस के सामने स्टेज पर बुलाकर सबसे मिलवाया।

दिल्ली कॉन्सर्ट बना यादगार

जैस्मिन सैंडलस ने अपने इंडिया टूर की शुरुआत दिल्ली से की। कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन शाम का सबसे खास पल तब आया, जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी साझा की। जैसे ही सिंगर ने अपनी सगाई की घोषणा की, पूरे वेन्यू में मौजूद फैंस तालियों और खुशियों से झूम उठे।

कौन हैं जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर का नाम शेखर चौधरी है। दिलचस्प बात यह है कि शेखर का फिल्म या म्यूजिक इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करते। यही वजह है कि उनके प्रोफेशन, शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

स्टेज पर फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने परफॉर्म करते-करते अपनी इंगेजमेंट रिंग फैंस को दिखाई। जैसे ही लोगों की नजर उनकी अंगूठी पर पड़ी, वहां मौजूद दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद सिंगर ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ अपनी खुशियां साझा कीं।

'This is my man' कहकर जताया प्यार

शेखर के स्टेज पर आते ही जैस्मिन ने पूरे उत्साह के साथ दर्शकों से उनका परिचय कराया। उन्होंने माइक पर कहा, "This is my man." यह सुनते ही शेखर थोड़े झिझकते और मुस्कुराते नजर आए। वहीं जैस्मिन खुशी से उनके पास दौड़ीं और उन्हें गले लगा लिया। इस पल को देखकर वहां मौजूद फैंस ने जोरदार तालियों से दोनों का स्वागत किया।

PunjabKesari

पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं शेखर

हालांकि जैस्मिन ने अपने रिश्ते को अब तक सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन शेखर चौधरी को कई मौकों पर उनकी टीम के साथ देखा जा चुका है। माना जाता है कि वह अक्सर जैस्मिन के साथ रहते हैं और हर मौके पर उनका साथ निभाते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर पहले कभी खुलकर बात नहीं की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

दिल्ली कॉन्सर्ट के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स में जैस्मिन और शेखर की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिंगर के इस सरप्राइज ने उनके चाहने वालों को खुश कर दिया है और अब हर कोई इस नए सफर के लिए उन्हें बधाइयां दे रहा है।   

Related News