13 JULMONDAY2026 9:06:03 PM
Nari

इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके मंगेतर क्रिश अग्रवाल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 13 Jul, 2026 10:46 AM
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके मंगेतर क्रिश अग्रवाल

नारी डेस्क: मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्मों में अक्सर खूबसूरत प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं। अब उनकी बेटी इदा अली की लव स्टोरी भी चर्चा में है। इदा ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड क्रिश अग्रवाल से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सबके सामने रखा। तस्वीरें सामने आते ही परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की ओर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इदा अली के मंगेतर क्रिश अग्रवाल मुंबई के रहने वाले हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इदा के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती रही हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया मुकाम दे दिया है।

कई सालों से रिश्ते में हैं इदा और क्रिश

इदा और क्रिश का रिश्ता नया नहीं है। दोनों काफी समय से साथ हैं और अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करते रहे हैं। ट्रैवलिंग दोनों की साझा पसंद है और इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी देखने को मिलती है। वे समय-समय पर अपनी ट्रिप्स और खास पलों की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करते रहे हैं।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पर दिखी दोनों की शानदार केमिस्ट्री

इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिश अग्रवाल के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी वे छुट्टियों का आनंद लेते दिखाई देते हैं तो कभी खूबसूरत लोकेशनों पर साथ समय बिताते हुए। इन तस्वीरों से दोनों के मजबूत रिश्ते और खास बॉन्डिंग की झलक साफ दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने इन बीमारियों के कारण छोड़ा 'Lock Upp 2', खुद बताई  वजह

नॉर्वे की वादियों में मिला शादी का प्रस्ताव

सगाई से पहले यह चर्चा थी कि क्रिश ने इदा को समुद्र किनारे प्रपोज किया था, लेकिन इदा द्वारा शेयर किए गए आधिकारिक वीडियो ने तस्वीर साफ कर दी। वीडियो के मुताबिक, यह खास पल नॉर्वे की खूबसूरत पहाड़ियों और समुद्र के मनमोहक नजारों के बीच आया। प्राकृतिक खूबसूरती से घिरे इस रोमांटिक माहौल में क्रिश ने इदा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

PunjabKesari

सेलिब्रिटीज ने दी ढेरों शुभकामनाएं

इदा और क्रिश की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। खुशी कपूर, वेदांग रैना, शरवरी वाघ, ओरी (Orry) और आलिया कश्यप समेत कई युवा कलाकारों ने दोनों को नए सफर की बधाई देते हुए उनके लिए खुशहाल भविष्य की कामना की।इदा अली की सगाई की खबर ने उनके प्रशंसकों को भी खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में हुए इस प्रपोजल और खूबसूरत तस्वीरों ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
 

PunjabKesari

Related News