18 MAYSATURDAY2024 3:27:33 PM
Nari

लगातार होते White Discharge से हैं परेशान तो अपनाएं ये 3 देसी नुस्खे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Sep, 2023 02:08 PM
लगातार होते White Discharge से हैं परेशान तो अपनाएं ये 3 देसी नुस्खे

महिलाओं में पीरियड्स के बाद से व्हाइट डिस्चार्ज होना आम बात है। ये डिस्चार्ज पीरियड्स के पहले और बाद में हो तो इससे कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन कई स्थितियों में ये डिस्चार्ज कम या ज्यादा होता है, इस बात का आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि अगर डिस्चार्ज के रंग में बदलाव होता है या उससे बदबू आती है ये परेशानी की बात हो सकती है। इससे महिलाओं को प्राइवेट पार्ट में जलन, दर्द, सूजन और खुजली जैसी परेशानी भी हो सकती है। अगर आपको भी लगातार व्हाइट डिस्चार्ज रहता है तो तुरंत एलर्ट हो जाए और उसका उपचार करें। आप इस डिस्चार्ज को कंट्रोल करने के लिए घर में भी उपचार कर सकती है। आइए जानते हैं कि व्हाइट डिस्चार्ज को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन करें.....

PunjabKesari

आंवला

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जो कई सारी बीमारियों से बचाता है। इसका सेवन  व्हाइट डिस्चार्ज से बचाने में बहुत फायदेमंद होता है। आप आंवले का इस्तेमाल कच्चा, पाउडर के रूप में या फिर मुरब्बा बना कर सकते हैं।

PunjabKesari

तुलसी 

व्हाइट डिस्चार्ज में आप तुलसी का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले पानी के साथ तुलसी का पेस्‍ट बनाएं और इसमें कुछ मात्रा में शहद को मिलाएं। दिन में दो बार इस ड्रिंक का सेवन करें। इसके अलावा आप तुलसी के पत्‍तों को दूध के साथ भी ले सकते हैं। तुलसी कई बीमारियों का समाधान कर सकती है। अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज आने की समस्या है तो आप तुलसी का सेवन करें।

PunjabKesari

चावल का मांड

चावल का मांड करता है व्हाइट डिस्चार्ज का समाधान। अगर आपको करीब महीने भर या उससे पहले से ही प्राइवेट पार्ट से सफेद पानी निकलने की समस्या रहती है तो नियमित रूप से चावल का मांड पीना शुरु कर दें। दिन में 1 बार एक ग्लास चावल का मांड पीने से फायदा पहुंचता है। 
PunjabKesari

Related News