25 APRTHURSDAY2024 7:54:58 PM
Nari

जब मुकेश अंबानी के बेटे ने बंद कर दी शाहरुख की बोलती, एक जवाब से हक्के-भक्के रह गए थे किंग खान

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 28 Nov, 2020 05:26 PM
जब मुकेश अंबानी के बेटे ने बंद कर दी शाहरुख की बोलती, एक जवाब से हक्के-भक्के रह गए थे किंग खान

अंबानी परिवार के बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अच्छे संबंध है। जब भी अंबानी परिवार में खुशी का माहौल होता है तो उसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होते हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ अच्छी बॉडिंग है। वही शाहरुख अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी फेमस है। अक्सर वह स्टेज शोज और पार्टी को होस्ट करते हुए दिखाई देते है। होस्ट करते वक्त अक्सर वे अनोखे सवाल लेकर सबके सामने आते हैं। एेसा ही सवाल उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत से पूछा था लेकिन उनका जवाब सुनकर किंग खान की बोलती बंद हो गई थी।

जब अनंत ने बंद की थी शाहरुख की बोलती

दरअसल, साल 2017 में रिलायंस इंडस्ट्री की सफलता की 40वीं सालगिरह का ग्रेंड सेलिब्रेशन हुआ था। इस ग्रेंड पार्टी को होस्ट किया था शाहरुख खान ने। इस पार्टी में कई नामी सितारें शामिल हुए थे। इस पार्टी में शाहरुख खान मुकेश अंबानी के बच्चों अनंत, आकाश और ईशा के रूबरू हुए। होस्ट करते वक्त उन्होंने कई मजाकिया और दिलचस्प बातें की। अनंत अंबानी से बातचीत के दौरान शाहरुख ने उन्हें बताया था कि मेरी पहली सैलरी 50 रुपए थी। बता दें कि शाहरुख खान जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे तो एक बार पंकज उधास के म्यूजिक कंसर्ट में वह वॉलंटियर बने थे जिसके लिए उन्हें 50 रुपए मिले थे। इन 50 रुपयों को उन्होंने ताजमहल घूमने के लिए खर्च किया था।
PunjabKesari

अपनी पहली सैलरी का जिक्र करने के बाद शाहरुख ने अनंत से उन्हें पहली कमाई पूछी। इसपर जो अनंत ने जवाब दिया उससे वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। अनंत ने शाहरुख को कहा था, 'आप रहने ही दीजिए। अगर मैंने अपनी फर्स्ट सैलरी आपको बता दी तो आप थोड़ा शर्मसार हो जाएंगे।'

रिलांयस इंडस्ट्री की सफलता का भी बताया था राज

इसके अलावा अनंत ने रिलांयस इंडस्ट्री की सफलता का राज भी बताया था। उन्होंने कहा था- 'हम रिलांयस में सभी चीजें बहुत ही साधारण रखते हैं। योग्यता को प्राथमिकता देते हुए लीडरशीप को बढ़ावा देते हैं। इनोवेशन को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।'
PunjabKesari

बता दें कि अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे है। अनंत अक्सर अपने वजन को लेकर चर्चा में रहे हैं। आईपीएल मैचों के दौरान क्लिक हुई मोटापे वाली फोटो काफी वायरल हुई थीं। वेट की वजह से अपना मजाक बनते हुए देख उन्होंने अपना वजन कम किया था। दरअसल एक वक्त में अनंत अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे। अनंत अंबानी ने अपना 118 किलो वजन कम किया था। अनंत की मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 500 दिनों तक घर से दूर जामनगर में थे और वहां कठिन एक्सरसाइज और डाइट प्लान के साथ वजन घटाया था। अनंत अंबानी उन सभी लोगों के लिए हमेशा से प्रेरणा रहे हैं, जो फिटनेस को लेकर चिंतित हैं।

Related News