29 APRMONDAY2024 1:46:48 AM
Nari

आपके किचन में पड़ा नारियल तेल असली है या नकली? इन आसान तरीकों से करें पहचान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Feb, 2022 01:24 PM
आपके किचन में पड़ा नारियल तेल असली है या नकली? इन आसान तरीकों से करें पहचान

नारियल तेल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह सेहत, बाल और स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। मगर अशुद्ध यानि मिलावटी नारियल तेल का इस्तेमाल करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर ही कुछ आसान तरीकों से इसकी शुद्धता की जांच कर सकते है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपकी किचन में पड़ा नारियल तेल शुद्ध है या मिलावटी...

फ्रीजिंग टेस्ट से पहचाने

आप नारियल तेल की शुद्धता पहचानने के लिए फ्रीजिंग टेस्ट कर सकती है। इसके लिए एक ट्रांसपेरेंट या कांच के गिलास में नारियल तेल डालें। अब इसे 30 मिनट तक फ्रीज में रखें। तय समय के बाद तेल जम जाए तो यह शुद्ध होगा। मगर तेल सही से ना जमे तो इसका मतलब है कि नारियल तेल में मिलावट है। 

PunjabKesari

चखकर करें शुद्धता की पहचान

आप नारियल तेल की शुद्धता पहचानने के लिए इसे चखकर देख सकते हैं। अगर आपको इसके स्वाद या सुंगध में बदलाव लगे तो समझ जाए कि इनमें मिलावट है। 

तेल देखकर पहचाने शुद्धता 

आप नारियल तेल को देखकर भी इसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इसके लिए अगर आपका तेल एकदम साफ दिखाई दे तो समझ जाएं कि यह मिलावटी नहीं है। इसके अलावा मिलावटी तेल कभी भी साफ दिखाई नहीं देगा। अगर आपको तेल में धुंधलापन नजर आए तो इसका मतलब यह खराब है। 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान 

. बाजार में खुला नारियल तेल भी मिलता है। मगर इसमें मिलावट हो सकती है। इसलिए खुला तेल खरीदने से बचें।

. तेल हमेशा एफएसएसएआई मार्क वाला ही खरीदें। इससे तेल की शुद्धता जानी जा सकती है।  

. भले ही आप एक ही दुकान से हमेशा सारा सामान खरीदते हो। मगर इसका मतलब यह नहीं कि आपके द्वारा खरीदी चीजों में मिलावट नहीं हो सकती है। इसलिए नारियल तेल के साथ अन्य खाने की चीजों को खरीदने से पहले एक बार इसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। 

pc: freepik 
 

Related News