25 APRTHURSDAY2024 1:16:05 AM
Nari

इस बार आटा या बेसन नहीं तरबूज का हलवा बनाकर खाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jun, 2020 01:33 PM
इस बार आटा या बेसन नहीं तरबूज का हलवा बनाकर खाएं

हलवा खाना सभी को अच्छा लगता है। अक्सर लोग बेसन, सूजी या आटे से हलवा बनाकर खाते है। मगर आप कुछ अलग खाना चाहती है तो तरबूज से हलवा बना कर खा सकते है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर तरबूज खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को भी बनाएं रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

तरबूज- 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
दूध-1 कप
चीनी-1/2 कप
देसी घी-1 टेबलस्पून
केसर- 5-6 धागे
इलाइची पाउडर-1 टेबलस्पून
बेसन-2 टेबलस्पून
सूजी-2 टेबलस्पून
काजू- 10-12 (कटे हुए)
बादाम- 10-12 (कटे हुए)
किशमिश- 10-12

 

विधि

. सबसे पहले एक पैन में घी डालकर पिघलाएं। 
. फिर उसमें तरबूज, बेसन, सूजी डालकर गैस की मीडियम आंच में पकाएं।
. इसे साथ-साथ चलाते रहें ताकि हलवा जले न।
. पकने के बाद इसमें दूध, चीनी और केसर को डालकर मिलाएं। 
. इसके बाद इसे 4-5 मिनट तक पकने दें। 
. अब इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर 1 मिनट तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें।

आपका तरबूज का हलवा बनकर तैयार है। इसपर काजू, बादाम, किशमिश डालकर गार्निश कर ठंडा कर अपने मनपसंद टूकड़ों में काट कर सर्व करें।

Related News