29 APRMONDAY2024 5:23:04 AM
Nari

New Year बन जाएगा धमाकेदार, इन देशों में वेकेशन मनाने के लिए मिलेगी Visa Free Entry

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Nov, 2023 05:17 PM
New Year बन जाएगा धमाकेदार, इन देशों में वेकेशन मनाने के लिए मिलेगी Visa Free Entry

नया साल आने में सिर्फ एक ही महीना बचा है। ऐसे में घूमने फिरने के शौकिन लोग पहले से ही अपने पसंदीदा जगहों की तराश में होते हैं। कुछ लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश भी जाते हैं। हालांकि कुछ लोग नए साल पर फॉरन ट्रिप नहीं बना पाते क्योंकि वहां पर वीजा का काफी झंझट होता है। ऐसे में यदि आप भी इस बार नया साल विदेश में मनाने की सोच रहे हैं और वीजा के झंझट में भी नहीं पड़ना चाहते तो आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर जाकर आप नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

इस देश में एक महीने के लिए मिलेगी फ्री वीजा एंट्री 

हाल ही में मलेशिया की सरकार ने अपने देश में भारतीयों को एक महीने के वीजा फ्री विजट की सौगात दी है। ऐसे में आप दिसंबर के महीने में मलेशिया जा सकता है जहां पर जाने के लिए आपको वीजा अप्लाई भी नहीं करना पड़ेगा। भारतीयों के साथ-साथ मलयेशियाई सरकार ने चीन के यात्रियों को भी एक महीने की वीजा फ्री विजिट की सुविधा दे दी है। ऐसे में जो लोग मलेशिया में घूमना चाहते हैं वो आसानी से इस बार विदेश की सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इन देशों की भी कर सकते हैं सैर 

मलेशिया के अलावा वियतनाम, श्रीलंका और थाईलैंड भी भारतीयों को वीजा फ्री विजिट की सुविधा देता है। इन नजदीकी और पड़ोसी देशों में आप बिना वीजा के एंट्री ले सकते हैं। 

PunjabKesari

20 और देश भी देते हैं फ्री वीजा के एंट्री 

सिर्फ यही ही नहीं बल्कि 20 और देश भी ऐसे हैं जो बिना वीजा के एंट्री देते हैं। इस लिस्ट में नेपाल( अनिश्चित समय के लिए रहने की सुविधा देता है), फिजी (120 दिन), भूटान (14 दिन), जमैका, फलस्तीन, अंगोला, मॉरिशियस, बार्बाडोस, डॉमिनिका, अल सल्वाडोर गैबॉन, ग्रेनाडा, हैती, कजाख्स्तान, मकाऊ, माइक्रोनीजिया, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विसेंट, त्रिनिदादा, टोबैगो और वनताऊ। इस देशों में भी आप 30-90 दिन के लिए फ्री वीजा के रह सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News