17 JULTHURSDAY2025 11:59:10 AM
Nari

2008 से है विराट -अनुष्का का गहरा कनेक्शन, दोनों के करियर के बीच है गजब का संयोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Jun, 2025 06:42 PM
2008 से है विराट -अनुष्का का गहरा कनेक्शन, दोनों के करियर के बीच है गजब का संयोग

नारी डेस्क: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में भारत के सबसे सफल और चर्चित नामों में से एक हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक-दूसरे का पूरा समर्थन करते हैं।  दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ने वर्ष 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं दोनों के करियर के बारे में विस्तार से। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर

अनुष्का शर्मा ने 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से।  इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया और उनका किरदार "तानी" दर्शकों को बेहद पसंद आया।


अनुष्का करियर की मुख्य फिल्में

बैंड बाजा बारात (2010):  रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब चली।
एनएच10 (2015): एक थ्रिलर फिल्म जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया।
सुल्तान (2016): सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर हिट।
ऐ दिल है मुश्किल (2016): रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ।
परी (2018), फिल्लौरी (2017): इन फिल्मों में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्माण (production) भी किया।


वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी कंपनी "Clean Slate Filmz" ने कई यूनिक और कंटेंट ड्रिवन फिल्में और वेब सीरीज़ बनाई हैं।

PunjabKesari

विराट कोहली का क्रिकेट करियर


 विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008  को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेलकर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की।  उस समय वह भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके थे और 2008 U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान थे।

विराट के करियर की उपलब्धियां

वह 280+ वनडे खेल चुके हैं। वह अब तक के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है। उन्हरेंने भारत को कई टेस्ट सीरीज़ जीताई, ऑस्ट्रेलिया में भी ऐतिहासिक जीत दिलाई। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के लिए लगातार खेले। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार रहे। विराट कोहली 2013 से 2022 तक तीनों फॉर्मेट में कप्तान रहे। उन्होंने भारत को कई ऐतिहासिक सीरीज़ जिताई, और टेस्ट में भारत को नंबर 1 टीम बनाया।

PunjabKesari

दोनों के करियर का संगम

एक ऐड शूट के दौरान वर्ष 2013 में पहली बार विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली। दोनों आज भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक-दूसरे का पूरा समर्थन करते हैं।
 

Related News