06 MAYMONDAY2024 8:31:29 AM
Nari

Height Tips: नहीं बढ़ रही बच्चे की हाइट, तो पेरेंट्स अभी से खिलाना शुरु कर दें ये Vegetables

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Oct, 2022 02:01 PM
Height Tips: नहीं बढ़ रही बच्चे की हाइट, तो पेरेंट्स अभी से खिलाना शुरु कर दें ये Vegetables

माता-पिता अक्सर बच्चों के स्वास्थ्य के लेकर परेशान रहते हैं। क्योंकि बच्चे खाने में कई तरह के नखरे दिखाते हैं। पेरेंट्स भी अपने बच्चों को कई तरह के प्रोटीन पाउडर, ड्राईफ्रूट्स, इत्यादि चीजें खिलाती हैं। लेकिन कई बार इन सब चीजों का सेवन करने के बाद बच्चों को कई तरह की समस्याएं रहती हैं। जिनमें से एक हाइट ने बढ़ने की समस्या भी है। बच्चों की हाइट न हो पाने के कारण उन्हें कई बार बच्चों के मजाक का कारण भी बनना पड़ता है। ऐसे में माता-पिता बच्चों को दवाईयां भी खिलाना शुरु कर देते हैं। लेकिन यह दवाइयां बच्चे के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं। आप बच्चों की डाइट में कुछ सब्जियां शामिल करके भी उनकी हाइट बढ़ा सकते हैं। यह सब्जियां बच्चों की हाइट भी बढ़ाएंगी और इम्यूनिटी भी मजबूत करेगी। तो चलिए जानते हैं ऐसी सब्जियों के बारे में...

बींस 

बींस भी बच्चों को बहुत ही पसंद होती है। आप उनकी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। बींस में कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से उनकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। आप इसका सेवन कई तरह से बच्चों का सेवन कर सकते हैं। बींस की सब्जी, सूप या इसका परांठा बनाकर आप बच्चों को खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

भिंडी 

आप भिंडी बच्चों को खिला सकते हैं। बहुत से बच्चे इसे बहुत ही चाव से भी खाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह सारे पोषक तत्व बच्चों की हाइट बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा भिंडी का सेवन करने से बच्चों के शरीर का विकास भी अच्छे से होता है। 

पालक 

पालक का सेवन आप बच्चे को करवा सकते हैं। पालक में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चे का पाचन तंत्र मजबूत करते हैं और उनकी हाइट भी बढ़ाने में मदद करते हैं। पालक में पाया जाने वाला आयरन खून की कमी और कमजोरी दूर करने में सेवन करता है। पालक का सूप, परांठा  आदि बनाकर आप बच्चों को खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

मटर 

आप मटर का सेवन बच्चों को करवा सकते हैं। यह भी बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स बी6, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करने और हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं। इन सब्जियों का सेवन करवाकर आप बच्चों की हैल्दी रख सकते हैं। 

शलगम 

सर्दियों के मौसम में आप शलगम का सेवन बच्चों को करवा सकते हैं। इसका सेवन करने से भी बच्चों की कई समस्याएं दूर होती हैं। शलगम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, फैट और कैल्शियम काफी अच्छे मात्रा में पाए जाते हैं। इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा बच्चों की हाइट के लिए भी यह सब्जी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। 

PunjabKesari

 


 

Related News