26 APRFRIDAY2024 11:49:39 PM
Nari

प्रोटीन के लिए Veg लोग जरुर खाएं ये 6 चीजें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Jan, 2019 05:36 PM
प्रोटीन के लिए Veg लोग जरुर खाएं ये 6 चीजें

प्रोटीन हमारी हेल्थ के लिए एक जरूरी तत्व है। इसकी जरूरत हर उम्र में और हर इंसान को होती है। प्रेग्नेंसी में प्रोटीन ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि इस दौरान बेबी के ग्रोथ में भी प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। आप दिनभर में जो कुछ खाते हैं, उनमें से ज्यादातर चीजों में कुछ-न-कुछ प्रोटीन होता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते है कि शाकाहारी लोगों को प्रोटीन और विटामिन्स की कमी ज्यादा होती है, क्योंकि जरुरी न्यूट्रीशन सिर्फ फिश और नॉनवेजिटेरियन आहार से ही मिल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि सिर्फ'विटामिन-12' को छोड़कर बाकी सभी विटामिन्स और प्रोटीन्स आपको मिल जाते हैं।

 

एक दिन में चाहिए कितना प्रोटीन?

यूनाइटेड स्‍टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्‍चर (यूएसडीए) में बताया गया है कि शरीर के वजन के हिसाब से रोज 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना सही रहता है। यानी अगर आपका वजन 60 किलों है तो आपको 48 ग्राम की प्रतिदिन जरुर पड़ेगी। इससे आप फिट रहेंगे। अगर आप जिम जाते हैं तो वजन के हिसाब से रोज 1.5 से 2 ग्राम प्रोटीन वाला खाना जरुर खाएं।

 

चलिए आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताते हैं, जिनमें फिश के बराबर ही प्रोटीन होता है।

 

दालें

भले ही दालें लोगों की पहली पसंद नहीं होती लेकिन छिलके वाली मसूर दाल, उड़द की दाल, मूंग की दाल आदि में प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। उड़द की दाल भले ही जल्दी पचती नहीं है लेकिन यह भी सही है कि ये दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है और शरीर में खून की कमी को पूरा करती है। मसूर की दाल पेट की प्रॉब्लम्स को कम करती है। मूंग की दाल इसलिए स्पेशल है क्योंकि इसे हर उम्र का इंसान खा सकता है। इस दाल में फैट कम होती है जिससे आप मोटापे से बच सकते हैं। शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए ये मददगार साबित होती है।

PunjabKesari

सोया

शाकाहारियों के लिए सोया प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है।अगर आप जिम जाते हैं तो सोया मिल्क आपकी स्ट्रैंथ बढ़ाता है। इसके अलावा सोया नट्स, सोया टोफू, सोयाबीन, सोया स्नैक्स का भी सेवन करना फायदेमंद होता है। आजकल लोग खाने में सोया चाप को भी काफी पसंद करने लगे हैं। सोया में प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर होते हैं इसलिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
 

डेयरी प्रोडक्ट्स

पनीर, योगर्ट, चीज़ आदि कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। चीज़ के मुकाबले पनीर और योगर्ट में कैलोरी भी कम होती है इसलिए इसे खाने से आपके डाइट प्लान पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। गाय के दूध से बने 100 ग्राम पनीर में 18.3 ग्राम प्रोटीन होता है जो अंडे से कहीं ज्यादा है। पनीर से भी कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं।
PunjabKesari

दूध औैर दही

दूध को परफेक्ट फूड भी कहते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध में विटामिन बी-12 होता है। दूध से बने अन्य फूड्स जैसे- चीज़, पनीर, मक्खन, छाछ आदि से भी विटामिन मिल जाता है। दही में बी-कॉम्‍पलेक्‍स विटामिन्‍स जैसे विटामिन बी-2 और बी-1 तथा बी-12 भी होते हैं। 
 

मोटे अनाज

मोटे अनाज का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। मोटे अनाजों में गेंहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का, चना, सोया, रागी शामिल हैं।  गेंहूं के आटे में मोटे अनाजों को मिक्स करके रोटी बनाएं। ये रोटी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगी क्योंकि इससे आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे।

PunjabKesari

बीन्स और फलियां

बीन्स और फलियां प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। डाइटीशियन इन्हें प्रोटीन का पावर हाउस कहते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो शरीर के लिए जरूरी है। बीन्स और फलियों में सभी प्रकार के सूखे और हरे बीन्स, मटर और दालें शामिल हैं। हरी बीन्स से शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन आसानी से मिल जाते हैं। इसमे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी 6 पाया जाता है। यह फॉलिक एसिड का भी एक अच्छा स्त्रोत है। एक कप उबली हुई बीन्स में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है।

Related News