24 APRWEDNESDAY2024 10:15:28 PM
Nari

बिल्ली अगर काट जाए रास्ता! जानिए क्या कहते हैं शास्त्र?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 04 Feb, 2020 12:10 PM
बिल्ली अगर काट जाए रास्ता! जानिए क्या कहते हैं शास्त्र?

बहुत से लोग हैं जो बिल्ली का रास्ता काट जाने को अपशगुन मानते हैं। जरुरी नहीं की हर बार बिल्ली रास्ता काटे तो इसका मतलब आपके साथ कुछ गलत ही होगा। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार बिल्ली का रास्ता काटने से अलग-अलग शगुन और अपशगुन जुड़े हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं ये शास्त्र...

बिल्ली रास्ता काटे तो...

अक्सर आप कहीं जा रहे हैं और बिल्ली ने आपका रास्ता काट लिया, तो आप एक बार तो जरुर रुक जाते हैं। सभी के मन में एक बार शंका तो जरुर आती है। मगर आपको बता दें कि यदि बिल्ली आपका रास्ता काटते वक्त अगर दाईं से बाईं ओर जाए तो इसे आप अपने लिए शुभ मान सकते हैं। इसका मतलब आप जिस भी काम के लिए घर से निकलें हैं, वह सफल जरुर होगा।

काली बिल्ली

बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है, जब काली बिल्ली आपका रास्ता काटे। इसके अलावा कोई भी रंग की बिल्ली रस्ता काटे तो उसे गलत या फिर बुरा नहीं माना जाता।

Image result for cat vastu tips",nari

बिल्ली से जुड़ी शुभ बातें...

-शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन यदि आपके घर बिल्ली आए तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार बिल्ली आपके घर सुख-शांति का संदेशा पहुंचाने आती है।

-बिल्ली अगर आपके घर बच्चों को जन्म दें तो भी शुभ माना जाता है। बिल्ली और उसके बच्चों को हर रोज दूध पिलाएं, ताकि आपके घर सुख-स्मृद्धि और शांति सदैव बनी रहे।

-अगर रास्ते में जाते वक्त बिल्ली अपने मुंह में डालकर कुछ ले जाती हुई दिखाई दे तो इसे भी शास्त्रों में काफी शुभ माना जाता है।

Image result for cat vastu tips",nari

-बिल्ली राहु की सवारी मानी जाती है, इस वजह से घर में बिल्ली पालने से आपका राहु दोष शांत रहता है।

बिल्ली को न चाटने दें पैर

-शास्त्रों के अनुसार बिल्ली का पैर चाटना अशुभ माना जा चुका है। मान्यता है कि यदि बिल्ली आपका पैर चाटे तो आप किसी बेवजह मुकद्दमे या फिर केस में फंस सकते हैं।

-बिल्ली के पैर चाटने से आने वाले समय में आपको कोई बीमारी या फिर बुरी दुर्घटना का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बिल्ली यदि आपके ऊपर से कूद जाए तो हो सकता है आपको जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े।

Image result for cat vastu tips",nari

तो ये थे वास्तु के अनुसार बिल्ली से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News