08 MAYWEDNESDAY2024 3:16:41 PM
Nari

फोटोफ्रेम में लगाकर इस दिशा में रखें मोरपंख, दूर होगी आर्थिक परेशानी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Feb, 2021 11:28 AM
फोटोफ्रेम में लगाकर इस दिशा में रखें मोरपंख, दूर होगी आर्थिक परेशानी

मोरपंख श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में से एक है। इसलिए उन्होंने इसे मुकुट पर धारण किया है। बात अगर मोर की करें तो यह देवी सरस्वती और भगवान शिव के पुत्र का वाहन है। ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंख को घर में रखने के सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली आती है। जीवन की परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। खासतौर पर मोरपंख को फोटोफ्रेम में लगा बेहद शुभ होता है। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर रखने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

ऐसे लगाएं फोटोफ्रेम में मोरपंख

घर पर मोरपंख रखना बेहद ही शुभ माना जाता हैं। मगर वास्तु के अनुसार, सही तरीके से रखना भी जरूरी है। ताकि उचित लाभ मिल सके। इसके लिए फोटोफ्रेम में 7 मोरपंख रख कर उसे फ्रेम करवाएं। साथ ही इसे घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि फ्रेम का रंग काला या सफेद ना हो। 

तो चलिए अब जानते हैं मोरपंख लगाने के फायदे...

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वास्तु के अनुसार, मोरपंख को फ्रेम करवाकर घर की दीवार पर लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलती है। 

पूजास्थल में रखा शुभ 

इसे फ्रेम करवाकर घर की दीवार के अलावा आप पूजास्थल में भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे घर में देवी-देवताओं का वास होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इसे पूजा घर में प्रथम पूजनीय गणेश, माता सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति पास रख सकते हैं। साथ ही भगवान जी के साथ मोरपंख की भी रोजाना पूजा करें। 

रिश्ते में लाएं मजबूती

अक्सर घर के सदस्यों में तनाव भरा माहौल बना रहता है। ऐसे में आप अपने लिविंग रुम में इसे रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलेगी। ऐसे में घर के सदस्यों में चल रहा तनाव दूर होकर रिश्तों में मिठाई आएगी। साथ ही जो लोग अक्सर चिंता में रहते हैं, उन्हें मोरपंख को अपने बेड के नीचे रखकर सोना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर घर में खुशहाली फैलती है। 

दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय 

2 मोरपंख के जोड़ें को बेडरूम में लगाएं। इससे कपल के बीच के झगड़े दूर होकर रिश्तों में मजबूती आएगी। 

नजर से बचाए

गणेश जी की तस्वीर के साथ 3 मोरपंख रखकर मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे वास्तुदोष और नजरदोष दूर होने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

अनहोनी होने से बचाए

अपने दोपहिया वाहन पर मोरपंख का गुच्छा लगाएं। साथ ही चार पहिया के अंदर मोरपंख रखें। इससे अनहोनी व किसी तरह की दुर्घटना होने से बचाव रहेगा। साथ ही सारे काम बिना किसी परेशानी के पूरे होंगे।

बच्चों का जिद्दीपन करें दूर 

अक्सर बच्चे हर बात को लेकर जिद्द करते है। ऐसे में कुछ मोरपंखों को उनके कमरे के पंखे पर लगाएं। इस पंखे की हवा बच्चे पर पड़ने से उसका जिद्दीपन कम होगा। साथ ही उनका पढ़ाई में ध्यान बढ़ेगा।

पैसों की कमी होगी दूर 

आज के दौर पर हर कोई पैसों की तंगी का सामना कर रहा है। साथ ही बहुत से लोगों को बहुत मेहनत करने के बावजूद भी सही फल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मोरपंख को दुकान और कार्यक्षेत्र की दीवार पर लगाएं। आप इसे जेब या डायरी में भी रख सकते हैं। इससे धन की कमी दूर होकर घर में पैसा टिकने लगेगा। घर की अलमीरा या तिजोरी में इसे रखने से भी धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

इन बातों का रखें खास ख्याल 

- घर की रोजाना सफाई करने के साथ मोरपंख वाले फोटोफ्रेम को भी साफ करें। 
- बाजार में कई तरह से मोरपंख मिलते हैं। ऐसे में सही मोरपंख चुनकर ही इसे घर पर लगाएं। 
- मोरपंख को शुभता व पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे कभी भी गंदे हाथ लगाने से बचें। 
- इसे खरीदते समय ध्यान दें कि यह टूटा हुआ ना हो। 
- शुभता व पूजनीय होने से मोरपंख को कभी भी जमीन पर गिरने ना दें।  

Related News