27 APRSATURDAY2024 11:41:21 AM
Nari

किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा? जानें क्या कहता है Vastu

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Mar, 2024 12:06 PM
किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा? जानें क्या कहता है Vastu

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए बहुत से लोग इसे अपने घर में लगाते हैं। सुबह-शाम इस पौधे की पूजा करते हैं इसके पास दीपक जलाते हैं। तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है ऐसा माना जाता है कि जिस घर में इसकी पूजा होती हैं वहां भगवान विष्णु की कृपा रहती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस पौधे से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं उन नियमों के बारे में। 

उत्तर दिशा 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा यह पौधा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं लेकिन यह पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा पितरों की मानी जाती है।  

PunjabKesari

आंगन में लगाएं 

तुलसी का पौधा आंगन में भी लगाना भी शुभ माना जाता है। जहां सूरज की रोशनी आती है और घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है।

वास्तु दोष होगा दूर

यह पौधा आपने घर में जहां पर भी लगाया है उसके आस-पास साफ-सफाई जरुर रखें। तुलसी के पौधे के आस-पास जूते चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों के साथ ही छूना चाहिए। 

PunjabKesari

रविवार को न करें पूजा 

रविवार वाले दिन तुलसी के पौधे की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन तुलसी में जल भी अर्पित नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं ।

किचन में न रखें 

तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर न रखें। यहां पर यह पौधा रखने से वास्तु दोष लगता है। 

PunjabKesari

झाड़ू या डस्टबिन के पास 

यह पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है ऐसे में इसे झाड़ू या फिर डस्टबीन के पास नहीं रखना चाहिए। 
  

Related News