01 MAYWEDNESDAY2024 2:16:42 PM
Nari

घर की इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं सीढ़ियां, नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jun, 2023 01:42 PM
घर की इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं सीढ़ियां, नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान

बहुत से लोग वास्तु शास्त्र में गहरा विश्वास रखते हैं ऐसे में घर की हर चीजें इसी शास्त्र के अनुसार बनवाते हैं। वास्तु में घर में मौजूद हर किसी चीज की एक निर्धारित दिशा बताई गई है। उन्हीं चीजों में से एक है सीढ़ियां। सीढ़ियां घर में रहने वाले सदस्यों की किस्मत और कामयाबी प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में इस शास्त्र में इसे लेकर कुछ नियम बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इस दिशा में न बनवाएं सीढ़ियां 

सीढ़ियां कभी भी उत्तर, पूर्व, आग्नेय या ईशान कोण में नहीं बनवानी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इनमें से किसी भी दिशा में सीढ़ियों का निर्माण करवाने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसके अलावा पैसे की समस्याएं हो सकती हैं और घर की सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है। 

PunjabKesari

उत्तर-पूर्व दिशा 

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भी कभी भी सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए। इस दिशा में बनी सीढ़ियां संतान के विकास के रास्ते में परेशानी खड़ी कर सकती है। उसे शिक्षा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। पढ़ाई में भी उसका मन हट सकता है ऐसे में इस दिशा में सीढ़ियां बिल्कुल भी न बनाएं। 

न हो टूटी फूटी सीढ़ियां 

घर में टूटी-फूटी सीढ़ियां भी नहीं होनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसी सीढ़ियां घर में कलह-कलेश और अशांति का कारण बनती हैं। 

PunjabKesari

सीढ़ियों के नीचे न रखें कबाड़ 

सीढ़ियों के नीचे की जगह पितरों की मानी जाती हैं ऐसे में यहां पर कभी भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। यहां पर कबाड़ रखने से आफको जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। 

जूते चप्पल न रखें 

सीढ़ियों के नीचे किसी भी तरह के जूते-चप्पल रखने अशुभ माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। 

कूड़ेदान 

सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना भी अशुभ माना जाता है। यहां पर कूड़ेदान रखने से आपको वास्तु दोष लग सकता है। 

PunjabKesari

Related News