19 APRFRIDAY2024 11:31:57 AM
Nari

Vastu Tips: घर से तुरंत हटाएं ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 28 Apr, 2022 04:36 PM
Vastu Tips: घर से तुरंत हटाएं ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

वास्तु आपके घर की तरक्की पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। कई बार आपके जीवन में आ रही समस्याओं का कोई कारण नहीं मिल पाता। जिसकी वजह से घर के लोगों की आय पर भी बहुत ही गहरा असर पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, यदि चीजों को सही तरीके से रखा जाए तो आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर कुछ चीजों आपको कंगाल भी कर सकती हैं। इन्हें तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

युद्ध वाली तस्वीरें 

घर में युद्ध जैसे महाभारत या फिर रामायण जैसी कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ये आपके परिवार में एक-दूसरे प्रति मुकाबले की भावना पैदा कर सकते हैं। 

नटराज की तस्वीर 

कई लोग घर में नटराज की तस्वीर लगाते हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव क्रोध में  नृत्य करते थे। क्रोध मुद्रा में उनका तांडव ही क्रोध मुद्रा में दिखाई देता है। इसका मतलब होता है कि- विनाश नटराज की मूर्ति का घर में होने से लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसलिए कभी भी इस मूर्ति को घर में नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari

कांटेदार पौधे 

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इनको घर में लगाना अशुभ माना गया है। इनको घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है।

PunjabKesari

ताजमहल 

घर में ताजमहल की तस्वीर भी कभी भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के मुताबिक, इस तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए।क्योंकि ताजमहल एक मकबरे की तस्वीर मानी जाती है। यह आपके घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा कर सकती हैं। 

PunjabKesari

 डूबता हुआ सूर्य

घर में कभी भी डूबते हुए सूर्य की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इस तस्वीर को घर में लगाने से आपके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। आप कभी भी घर में डूबते हुए सूर्य की तस्वीर न लगाएं। इसकी जगह आप उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगा सकते हैं। 

PunjabKesari
 
 

Related News