21 SEPSATURDAY2024 6:37:35 AM
Nari

घर में इस दिशा में लगाएं श्री राम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे सोए भाग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Jan, 2024 06:11 PM
घर में इस दिशा में लगाएं श्री राम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे सोए भाग

पूरा देश इस समय राम जी का इंतजार कर रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठ समारोह है। इस खास मौके पर अगर आप अयोध्या नहीं जा रहे हैं तो अपने घर पर ही राम दरबार की तस्वीर स्थापित कर सकते हैं। हिंदू धर्म में राम दरबार का विशेष महत्व होता है। राम दरबार में श्रीराम भगवान, सीता माता विराजित होते हैं। वहीं एक ओर भगवान लक्ष्मण तो दूसरी ओर भरतजी खड़े होते हैं। वहीं राम भगवान के चरणों के पास हनुमानजी और शत्रुघ्न जी बैठे होते हैं।मान्यता है कि घर में राम दरबार रखने से हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। आइए आपको बताते हैं राम दरबार से जुड़े वास्तु टिप्स...

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं काम दरबार की तस्वीर

श्री राम दरबार में भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी विरामजान रहते हैं। हर दिन राम दरबार की पूजा- अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है। घर में राम दरबार की तस्वीर पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। आप इसे मंदिर के पूर्वी दीवार पर भी लगा सकते हैं। इस दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनी रहती है। राम दरबार की तस्वीर वास्तु दोष छुटकारा दिलाती है। राम दरबार की तस्वीर रखने से घर अनुशासन बना रहता है।

PunjabKesari

ऐसे करें राम दरबार में पूजा

सुबह उठकर स्नान करने से बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद काम दरबार को गंगा जल  से साफ करना चाहिए। उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और उन पर रोली- फूल चढ़ाएं और राम दरबार की विधिपूर्वक पूजा करें। आरती करने और पंचामृत का प्रसाद वितरण करने के बाद राम दरबार की पूजा संपन्न मानी जाती है। घर में राम दरबार रखा है तो हर दिन विधि- विधान से उनकी पूजा करें।

Related News