25 APRTHURSDAY2024 9:51:35 AM
Nari

होली पर अपने घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल रहेगी आशियाने में बरकत

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Mar, 2023 01:31 PM
होली पर अपने घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल रहेगी आशियाने में बरकत

रंगों को त्योहार यानी की होली आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी लोगों ने त्योहार की तैयारियां भी धूमधाम से शुरु कर दी है। 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा वहीं अगले दिन 8 मार्च को होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। होली पर कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। इन उपायों के साथ होली के सामान की आप खरीददारी कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार, होली पर घर में यह सामान लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आएगी तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

घर में नहीं रहेगी पैसे की कमी 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होली पर कुछ वास्तु उपाय करना बहुत ही असरदार माने जाते हैं। इन उपायों से आप घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती और आशियाने में हमेशा बरकत रहती है। 

PunjabKesari

मुख्य द्वार पर तोरण 

होलाष्टक से लेकर होलिका दहन के बीच अपने घर में एक बंदनवार या तोरण मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है और किसी काम में भी सफलता मिलती है। 

फिश एक्वेरियम 

 घर की उत्तर-पूर्व दिशा में फिश एक्वेरियम रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है यहां पर एक्वेरियम रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

PunjabKesari

ड्रैगन की तस्वीर 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर में ड्रैगन की तस्वीर लगाने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती । ऐसे में आप होली पर ड्रैगन की मूर्ति अपने घर पर लगा सकते हैं। 

बांस का पौधा 

बांस का पौधा भी होली से पहले अपने घर में जरुर लेकर आएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सौभाग्य भी आता है।

PunjabKesari

क्रिस्टल का कछुआ 

घर में क्रिस्टल का कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा क्रिस्टल का कछुआ आपके घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत करता है। 
 

Related News