26 APRFRIDAY2024 8:28:14 PM
Nari

गलत दिशा में बना ड्राइंग रुम खड़ी कर देगा कई समस्याएं, जानिए क्या कहता है Vastu

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 May, 2023 12:18 PM
गलत दिशा में बना ड्राइंग रुम खड़ी कर देगा कई समस्याएं, जानिए क्या कहता है Vastu

वास्तु शास्त्र भारत को बहुत ही प्रचलित शास्त्र है। इस शास्त्र में घर की दिशाएं, व्यक्ति की तरक्की और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में ड्राइंग रुम को लेकर भी कई सारे नियमों का उल्लेख किया गया है। ड्राइंग रुम किस दिशा में होना चाहिए और यहां पर किन-किन चीजों को रखने की मनाही बताई गई है इस शास्त्र में ऐसी चीजों का भी उल्लेख किया गया है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इस दिशा में न हो ड्राइंग रुम 

ड्राइंग रुम कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा या इसके आस-पास नहीं होना चाहिए। यहां पर ड्राइंग रुम होने से घर के मुखिया को अपमान सहना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दिशा में ड्राइंग रुम होने से घर के सदस्यों को भी हानि हो सकती है। 

PunjabKesari

ऐसा हो दीवारों का रंग 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ड्राइंग रुम की दीवारों पर हमेशा हल्का और शांत रंग ही करवाना चाहिए। हल्के नीले, हल्के, हरे और आसमानी रंग आप यहां पर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर खिड़की और दरवाजे और पर्दे पर भी ऐसे ही रंग करवाने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ड्राइंग रुम में ऐसा रंग करवाने से घर वास्तु दोष खत्म होता है और घर में सुख शांति का वास होता है। 

यहां पर रखें एक्वेरियम 

ड्राइंग रुम की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा यहां पर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और घर में धन के देवता कुबेर का भी आशीर्वाद बना रहता है। 

PunjabKesari

ऐसा हो यहां पर रखा फर्नीचर 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ड्राइंग रुम का फर्नीचर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा की भारी फर्नीचर रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

हवादार हो ड्राइंग रुम 

ड्राइंग रुम हवादार होना चाहिए। इसके अलावा यहां पर खिड़कियां और पंखे पूर्व दिशा में होने शुभ माने जाते हैं। इससे घर के अंदर पर्याप्त मात्रा में रोशनी आती है और घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। 

PunjabKesari
 

Related News