29 APRMONDAY2024 4:40:36 AM
Nari

घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आशियाने में आएगी सुख-समृद्धि

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Nov, 2023 03:55 PM
घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आशियाने में आएगी सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की सजावट में कुछ तस्वीरें, फूलों और रंगों का ध्यान रखा जाए तो इससे घर की सुंदरता और व्यक्ति का सुख-सौभाग्य भी बढ़ता है। घर में बरकत और खुशहाली लाने के लिए तांबे से बना सूर्य लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और व्यक्ति की किस्मत सूर्य के जैसी चमकने लगती है। जीवन में भी धन-ऐश्वर्या की कोई कमी नहीं रहती। व्यक्ति को निरंतर तरक्की मिलती है लेकिन घर में तांबे का सूरज लगाने से पहले कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं पॉजिटिविटी लाने से घर में तांबे से बना हुआ सूर्य किस दिशा में लगाना चाहिए। 

कहां लगाना चाहिए तांबे का सूरज?

. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। 

. इसके अलावा घर के दरवाजे, खिड़की पर भी आप इसे लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

. पूजा घर के ईशान कोण वाली दीवार पर तांबे का सूरज लगाना लाभकारी माना जाता है। 

. लिविंग रुम में तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। 

. नौकरी कारोबार में तरक्की पाने के लिए आप ऑफिस की पूर्व दिशा वाली दीवार पर तांबे का सूरज लगा सकते हैं। 

. वास्तु के अनुसार, घर के बेडरुम में लगाना चाहिए। 

PunjabKesari

. तांबे के सूर्य की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। 

तांबे का सूरज लगाने के फायदे 

. वास्तु के अनुसार, ऑफिस में तांबे का सूर्य लगाने से कार्य-व्यापार में सफलता मिलती है और सूर्यदेव की कृपा भी बनी रहती है। इसे घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

. तांबे का सूर्य घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है और गृह कलेश से भी छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

. मान्यताओं के अनुसार, तांबे का सूर्य घर में लगाने से व्यक्ति की समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और जीवन में सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। 

. यदि वास्तु के नियमों के अनुसार, घर में तांबे का सूर्य लगाया जाए तो व्यक्ति की आकर्षण शक्ति बढ़ती है रिश्तों में सुधार होता है। 

Related News