22 APRTUESDAY2025 10:29:59 AM
Nari

घर की उत्तर दिशा में तिजोरी बनाने पर कभी नहीं होगी पैसे की कमी !

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Oct, 2023 03:59 PM
घर की उत्तर दिशा में तिजोरी बनाने पर कभी नहीं होगी पैसे की कमी !

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सही दिशा में तिजोरी या लॉकर रखा जाए तो कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इस शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर माने जाते हैं ऐसे में यहां पर लॉकर रखने से कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं और घर वालों पर अपनी मेहर बरसाते हैं। कुबेर जी की कृपा से घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती। यहां पर लोकर रखने से घर के व्यक्ति हमेशा धनवान रहते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इसी दिशा से जुड़े कुछ और वास्तु नियम...

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की तस्वीर लगाकर पूजा करनी चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं कभी भी घर में धन संबंधी समस्याएं नहीं होती। 

PunjabKesari

मनी प्लांट 

घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट भी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।  

किचन 

इस दिशा में किचन का होना भी शुभ होता है। यहां पर किचन होने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। 

PunjabKesari

तुलसी का पौधा 

यदि घर की इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जाए तो घर का कलह-कलेश खत्म होता है।

साफ सुथरी हो यह दिशा 

घर की उत्तर दिशा हमेशा खुली और साफ सुथरी होनी चाहिए। इस जगह पर कोई भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो खाली होने पर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

क्या नहीं रखना चाहिए?

जूते चप्पल 

यह दिशा भगवान कुबेर की मानी जाती है। वहीं कुबेर देव सुख-समृद्धि के देवता होते हैं इसलिए यहां पर कभी भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। यहां पर जूते चप्पल रखने से करियर में बाधा आती है।

PunjabKesari

कूड़ेदान और कबाड़ 

उत्तर दिशा में कभी भी कूड़ा कबाड़ की चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा किसी तरह की टूटी फूटी चीज भी यहां नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को यहां पर रखने से नेगेटिविटी आती है।   

नहीं होना चाहिए बाथरुम 

इस दिशा में बाथरुम नहीं होना चाहिए। यहां पर बाथरुम होने से घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं और यह वास्तु दोष का कारण बनती हैं। 

PunjabKesari

Related News