27 APRSATURDAY2024 1:25:26 PM
Nari

करियर में आ रही रुकावटें होगी दूर, घर की इस दिशा में लगाएं एलोवेरा का पौधा

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jul, 2023 12:57 PM
करियर में आ रही रुकावटें होगी दूर, घर की इस दिशा में लगाएं एलोवेरा का पौधा

वास्तु शास्त्र में हर चीज का खास महत्व बताया गया है। वहीं इस शास्त्र में घर में रखें पेड़-पौधों की भी एक ऊर्जा होती है जो घर के सदस्यों की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हीं में से एक पौधा है एलोवेरा का। एलोवेरा सिर्फ सेहत और स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका काफी महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, इसे पॉजिटिव एनर्जी वाला पौधा माना जाता है जो तरक्की में आ रही बाधाएं दूर करता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

कार्य में आ रही बाधा होगा दूर 

मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। सफलता में आ रही कोई भी बाधा भी दूर होती है। 

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र की मानें तो पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाना शुभ रहेगा। इसके अलावा अगर आप किसी कारणवश इसे पश्चिम दिशा में नहीं लगा सकते तो घर के दक्षिण पूर्व कोने में भी लगा सकते हैं। 

घर में होगा धन का आगमन 

यह  पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होता है घर में शांति का माहौल भी बना रहता है। इसके अलावा पौधे के साथ घर में धन का आगमन होता है। 

PunjabKesari

मन को मिलेगी शांति 

इस पौधे का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य तंदरुस्त रहता है। इसके अलावा घर में लगाया हुआ यह पौधा प्रगति, प्यार, पैसा, प्रमोशन और प्रतिष्ठा बढ़ाता है। पूर्व दिशा में यह पौधा लगाने से आपके मन को शांति मिलेगी। 

आर्थिक रुप से आएगी स्थिरता 

एलोवेरा को घर की बालकनी में भी रखना शुभ माना जाता है। यहां पर इसे लगाने से नेगेटिव शक्तियां दूर होती है। इसके अलावा यह पौधा धन और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। घर में इसे लगाने से आर्थिक रुप से स्थिरता आती है। 

PunjabKesari


 

Related News